---Advertisement---

Punjab News: 1.71 लाख Clovidol-100 टेबलेट के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी, इस अधिनियम के तहत FIR दर्ज

Punjab News: राजस्थान से संचालित अवैध फार्मा Opioids पर पंजाब पुलिस का शिकंजा एक पॉइंट 71 लाख Clovidol 100 टैबलेट के साथ एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। उस पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 2, 2024 4:14 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) को एक बड़ी सफलता मिली है।दरअसल अवैध फार्मा Opioids सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है क्योंकि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ ही करीब 1.71 लाख Clovidol- 100 टैबलेट को बरामद किया गया है। ड्रग्स को जड़ से मिटाने के मद्देनजर पंजाब पुलिस की यह कामयाबी काफी मायने रखती है और यह उनके दृढ़ संकल्प को एक बार फिर दिखाने के लिए काफी है। पंजाब पुलिस ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर दी है। इसके साथ ही पूरी घटना बताती हुई नजर आई हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

बरामद की गई 1.71 लाख Clovidol 100 टेबलेट

डीजीपी पंजाब पुलिस ने बरामद की हुई टैबलेट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी बात कही है। उन्होंने बताया कि अवैध फार्मा Opioids Supply Networks को बड़ा झटका लगा है। दरअसल Fazilka पुलिस ने राजस्थान की कंपनी Opioids के एक अंतर राज्य नेटवर्क का भांडा फोड़ किया है। इस दौरान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है 1.71 लाख Clovidol 100 टेबलेट (Tramadol Hydrochloride) भी बरामद की गई है। यह वास्तव में पंजाब पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी में से एक है।

Punjab News: ड्रग तस्करी के खिलाफ लड़ाई में दृढ़ है पंजाब पुलिस

पंजाब डीजीपी पुलिस ने यह भी बताया है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन Khuian Sarwar में FIR दर्ज की गई है। अवैध फार्मा ड्रग कार्टेल का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ है। यह सच है कि ड्रग्स को पंजाब से नामोनिशान खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस काफी एक्टिव मोड पर है और आए दिन तस्करियों की गिरफ्तारी हो रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस की सराहना देश भर में हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026