---Advertisement---

Punjab News: सुलझ गई भोगपुर मर्डर केस की गुत्थी! मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में शासन की ओर से पंजाब (Punjab News) पुलिस को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 24, 2024 1:18 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में शासन की ओर से पंजाब (Punjab News) पुलिस को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि अपराधियों पर कार्रवाई कर संगीन मामलों को निपटाया जाए और लोगों को न्याय दिया जाए।

पंजाब की जालंधर ग्रामीण पुलिस (Jalandhar Rural Police) ने आज इसी क्रम में सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए भोगपुर मर्डर केस (Bhpgpur Murder Case) की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कई अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं।

Punjab News- भोगपुर मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पंजाब की जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भोगपुर मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। ‘डीजीपी पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने आज चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chandigarh International Airport) से भोगपुर मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी (Bhogpur Murder Case) की गिरफ्तारी के साथ ही 5 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इन अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ हथियारों के तस्कर को मुजफ्फरपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी मामले में शामिल सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

भोगपुर मर्डर केस (Bhogpur Murder Case) मामला सितंबर 2024 का है। इस मामले में अपराधियों ने भोगपुर में मोगा रेलवे फाटक के पास जसपाल सिंह उर्फ शालू (Jaspal Singh) को गोलियों से भुन दिया था और उनकी हत्या की थी। इस मामले में मृतक जसपाल के सिर में गोली मारने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी की और आज अंतत: मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है।

पुलिस की उपस्थिति बढ़ाना प्राथमिकता- पंजाब DGP

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव लगातार पुलिस महकमे को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आज सुरक्षा उपाय तैयार करने के लिए लुधियाना के औद्योगिक नेताओं के साथ चर्चा की। उनका कहना है कि “हमारी प्राथमिकताओं में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाना, औद्योगिक फोकल प्वाइंटों में सीसीटीवी कवरेज का विस्तार करना और यातायात प्रवाह के प्रबंधन में सुधार करना शामिल है।”

दावा किया जा रहा है कि पुलिस द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से औद्योगिक केंद्र लुधियाना में व्यवसायों और व्यापक समुदाय दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी और उद्योग के लिए एक सुरक्षित और कुशल वातावरण बनाया जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026