---Advertisement---

Punjab News: शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए प्रदर्शनकारी; वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने दी अहम जानकारी; जानें पूरी डिटेल

Punjab News: महीनों बाद आखिरकार शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है। साथ ही आम लोगों के लिए रास्ते भी खोल दिए गए है। ताकि राज्य के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 20, 2025 4:25 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: कई महीनों बाद आखिरकार शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारियों को बॉर्डर से हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कल देर शाम पंजाब पुलिस ने किसानों को यहां से हटा दिया, उनके द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया गया। जिसे लेकर सियासी पारा पूरी तरह से गरमा गया है। इसी बीच पंजाब सरकार में वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने इसपर अहम जानकारी दी है। इसके अलावा आवाजाही के लिए सड़क खोलने की प्रक्रिया को भी दुरूस्त कर दिया गया है।

वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने दी अहम जानकारी – Punjab News

शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए प्रदर्शनकारी किसानों पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “सड़कें खोल दी गई हैं। किसानों का यह विरोध पंजाब की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा था।

आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ खड़ी है और उनसे अनुरोध करती है कि वे राजमार्गों को अवरुद्ध न करें, जो राज्य के लिए जीवनरेखा हैं। उन्हें (किसान नेता जगजीत दल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर) एहतियातन हिरासत में लिया गया है।” बता दें कि बीत कई महीनों से पंजाब बॉर्डर से किसानों ने डेरा जमा रखा था, जिसके बाद पंजाब सरकार ने इसपर एक्शन लिया।

किसानों के विरोध प्रदर्शन और उनकी मांगों पर क्या बोले आप सांसद Sandeep Pathak

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए किसानों के विरोध प्रदर्शन और उनकी मांगों पर आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि “उनका समाधान सिर्फ केंद्र सरकार ही कर सकती है। पंजाब में सड़कें जाम करने से किसानों को ही नुकसान होगा। छोटे व्यापारियों के पास बहुत सारे मुद्दे हैं और पंजाब सरकार उनकी अपनी सरकार है, पंजाब से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, सरकार उनके साथ 24 घंटे बैठने को तैयार है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मांग केंद्र सरकार से की जानी चाहिए”। मालूम हो कि एमएसपी समेत कई मुद्दों पर बीते कई महीनों से किसान केंद्र सरकार से लगातार मांग कर रहे है, इसी के लेकर पंजाब बॉर्डर पर कई महीनों से किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन दिया जा रहा था (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026