---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के शिक्षामंत्री ने हैप्पीनेस स्कूल को लेकर किया बड़ा एलान, स्कूली बच्चों के चेहरे पर आयी खुशी

Punjab News: पंजाब के शिक्षामंत्री ने हैप्पीनेस स्कूल को लेकर क्या कहा , यहां जानें.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 10, 2024 10:24 अपराह्न

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में आधारभूत सुविधाओं के लिए एक से बढ़कर एक कदम उठाए हैं. पंजाब की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर सरकार कई सारे बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बड़ा एलान किया है और कहा कि, पंजाब में 132 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस खोले जाएंगे. इसकी जानकारी आप पंजाब ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए दी है.

पंजाब के स्कूलों को शिक्षामंत्री की बड़ी सौगात

इन खास स्कूलों की जानकारी आप ने एक्स पर देते हुए लिखा कि, भगवंत मान सरकार एक अनोखी पहल से स्कूली बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की तैयारी में है.शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ऐलान किया कि पंजाब में 132 हैप्पीनेस स्कूल खोले जाएंगे इसका उद्देश्य स्कूलों में सकारात्मक माहौल बनाना, छात्रों का समग्र कल्याण सुनिश्चित करना है. पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के रुप में पहला हैप्पीनेस स्कूल आनंदपुर साहिब के लखेर गांव में खुलने जा रहा है. ये सरकारी स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इस स्कूल के छात्रों को बैग से राहत मिलेगी. स्कूल ऑफ हैप्पीनेस 14 नवंबर को शुरु किया जाएगा। इस स्कूल में 3 से 11 साल के बच्चे पढ़ेंगे और चीजों को सीखेंगे.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इन स्कूलों को लेकर भी एक बयान दिया है , जिसमें उन्होंने कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि हम बाल दिवस के मौके पर उद्घाटन करने में सक्षम होंगे। काम तेजी से चल रहा है। इन स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करना बच्चों के लिए खुशी की बात होगी। हम यह चाहते हैं कि, बच्चों को शिक्षा के साथ खुशियां भी मिलें।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026