---Advertisement---

Punjab News: श्रमिक वर्ग के लोगों को पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को ऐसे होगा फायदा; जानें सबकुछ

Punjab News: पंजाब सरकार हर क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा भी हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 14, 2025 4:08 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार हर क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा भी हो रहा है। मालूम हो कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक हर क्षेत्र में पंजाब के लोगों को जबरदस्त फायदा हो रहा है। इसी बीच राज्य सरकार ने श्रमिक वर्ग के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। गौरतलब है कि श्रमिक वर्ग को हमेशा यह शिकायत रहती है, उनके लिए कुछ नहीं किया जा रहा है, लेकिन पंजाब सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को सरल और अधिक सुलभ बना दिया है। ताकि श्रमिक वर्ग को उनका लाभ तेज़ी और सुविधा के साथ मिल सके।

श्रमिक वर्ग के लोगों को पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा – Punjab News

श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब बिल्डिंग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की शगुन योजना के अंतर्गत तहसीलदार की तरफ से जारी विवाह प्रमाण पत्र को समाप्त कर दिया गया है। यानि अब केवल विवाह की तस्वीर और दोनों परिवारों द्वार दिया गया स्व-घोषणा पत्र पर्याप्त होगा। मालूम हो कि इस योजना के अंतर्गत 51000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रसव लाभ के लिए बच्चों के आधार कार्ड लाने की शर्त हटा दी गई है, यानि कब केवल बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ही जमा करना होगा और महिलाओं को 21000 रूपये और पुरूषों को 5000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

किन श्रमिकों को मिलेगा इस योजना का लाभ

श्रम मंत्री द्ववारा दी जानकारी के अनुसार 90 दिनों से अधिक काम कर चुके मनरेगा मजदूरों को को इस सभी योजनाओं के लाभ प्राप्त होंगे। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी 2025 में हुई पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड की 55वीं बैठक में कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 करोड़ रूपये का बजट पारित किया गया था, ताकि विभाग की तरफ से इन योजनाओं पर काम किया जा सके (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026