---Advertisement---

Punjab News: अवैध हथियारों की तस्करी रोकने में पंजाब पुलिस की मेहनत रंग लाई, 2 साल में कई सौ असलहा जब्त

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य में अवैध हथियारों के तस्करी को लेकर सख्त नजर आ रही है। इस क्रम में पहले भी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश से लुटेरों और गैंगस्टरों द्वारा अवैध हथियारों की खेप राज्य में भेजी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 22, 2023 2:02 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य में अवैध हथियारों के तस्करी को लेकर सख्त नजर आ रही है। इस क्रम में पहले भी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश से लुटेरों और गैंगस्टरों द्वारा अवैध हथियारों की खेप राज्य में भेजी जा रही है। हालाकि प्रशासन ने इस बात की जानकारी भी दी है कि इस पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक पिछले 2 वर्षों में अवैध रूप से बनाए गए 512 हथियार जब्त किए गए हैं। ये वो हथियार हैं जिन्हें अवैध रुप से तस्करी कर राज्य में लाया जा रहा था।

अवैध हथियारों को लेकर सख्त है प्रशासन

पंजाब पुलिस राज्य में अवैध हथियारों के तस्करी को लेकर सख्त है। इस क्रम में आरोपियों पर लगातार कार्रवाई का क्रम जारी है। प्रशासन का कहना है कि राज्य में मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी की जाती है। इसके लिए पंजाब पुलिस ने एमपी पुलिस को इस मामले की जानकारी भी दी है जिससे की इस पर रोकथाम लगाया जा सके। प्रशासन ने इस संदर्भ में जानकारी दी कि बीते 5 अगस्त को लुधियाना पुलिस ने एक तस्कर राजा को आठ हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं इस बात की जानकारी भी दी गई कि इससे ठीक एक महीना पहले उसके पिता को भी अवैध हथियारों की तस्करी में खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर प्रशासन का रुख सख्त है और कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है।

इन राज्यों से तस्करी पर नियंत्रण

पंजाब पुलिस का कहना है कि पहले राज्य में यूपी व बिहार के अलग-अलग हिस्सों से अवैध हथियारों की तस्करी की जाती थी। हालाकि अभी इस पर रोक लग चुकी है और ये क्रम अब मध्य प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से आने वाले हथियारों और गोला-बारूद का खेप अपराधियों के बीच खास लोकप्रिय है। हालाकि प्रशासन सख्ती से इस मामले से निपट रहा है और लगातार कार्रवाई करता नजर आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026