---Advertisement---

Punjab News: पंजाब राज्य सहकारी बैंक का महिला सशक्तिकरण की ओर अनूठा कदम

Punjab News: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, पटियाला फाउंडेशन, ओएमईडी ई.वी. जर्मनी और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 21, 2024 10:12 अपराह्न | Updated: नवम्बर 22, 2024 10:17 पूर्वाह्न

punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, पटियाला फाउंडेशन, ओएमईडी ई.वी. जर्मनी और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस समागम के दौरान पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन श्री जगदेव सिंह बाम और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनिंदिता मित्रा के साथ सीईओ ओएमईडी ई.वी. जर्मनी डॉ. जेंस एच. फिशर और पटियाला फाउंडेशन के सीईओ श्री रवी सिंह आहलूवालिया उपस्थित थे।

रियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आवश्यक उपकरण, कौशल और सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना है

इस संबंधी अन्य विवरण सांझे करते हुए श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आवश्यक उपकरण, कौशल और सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना है ताकि उनको उनके उत्पादों की मार्केटिंग, विचारों के आदान-प्रदान और चुनौतियों का आपसी सहयोग से निपटने में मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल साधनों और रणनीतियों का लाभ उठाते हुए कर इस परियोजना का उद्देश्य डिजिटल विभाजन को पूरा करते हुए स्वयं सहायता समूहों को बड़े बाजारों तक पहुंचने और उनकी उपजीविका को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत एसएचजी के सदस्यों को संवाद, सहयोग और संसाधन साझा करने के लिए एक सुरक्षित, पासवर्ड-संरक्षित डिजिटल स्पेस मुहैया कराया जाएगा।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि यह पहल एक सहयोगी प्रणाली को बढ़ावा देती है, जहां सदस्य संयुक्त रूप से विकास और नवाचार के लिए सुझाव, रणनीतियां और संसाधन साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सदस्यों को अपने मुद्दे उठाने और धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों को उजागर करने का भी अवसर देता है, जिससे विश्वास और सतर्कता का माहौल तैयार होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति स्थापित करने और अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, उत्पाद प्रस्तुति और आवश्यक सामग्री जुटाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि एसएचजी को प्रेरित और सशक्त बनाने के लिए चर्चाएं, विचारों का आदान-प्रदान और सफलता की कहानियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के प्रारंभ में 10 स्वयं सहायता समूहों में सैकड़ों महिलाओं को शामिल करने की योजना है और भविष्य में इसे अन्य समूहों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहयोग और समर्थन के साथ डिजिटल साक्षरता को जोड़ते हुए, इस पहल का उद्देश्य पूरे क्षेत्र और उसके बाहर सतत और सकारात्मक विकास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए एक आदर्श मॉडल बनाना है।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आशा व्यक्त की कि यह परियोजना महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ने, संवाद करने और एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आवश्यक संसाधनों और डिजिटल क्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम करने का ज्ञान प्रदान करके, हम उन्हें अपने आर्थिक भविष्य की जिम्मेदारी उठाने के योग्य बना रहे हैं।

प्रयासों की सराहना की

इस दौरान पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन श्री जगदेव सिंह बाम ने इस परियोजना के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट समय की जरूरत हैं और हमें ऐसी पहलों को प्रोत्साहित करना चाहिए जो महिलाओं को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे अच्छा तरीका है, और हमें ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026