Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब में 265 कैशलेस जलने से संबंधित उपचार (बर्न ट्रीटमेंट) उपलब्ध करवाए गए, जिन पर 1.39 करोड़ ख़र्च हुए

 Punjab News: आग कुछ ही मिनटों तक जलती है, लेकिन उससे होने वाला नुकसान कहीं अधिक समय तक बना रह सकता है। गंभीर रूप से जलने वाले व्यक्ति के लिए आग की लपटों से बाहर निकलना केवल शुरुआत होती है। इसके बाद बार-बार ड्रेसिंग, विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं, सर्जरी और महीनों तक चलने वाली रिकवरी की आवश्यकता हो सकती है। मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत पंजाब में जलने के उपचार के हालिया आंकड़े इस मुश्किल सफर को बयाँ करते हैं। योजना के तहत ₹1.39 करोड़ की लागत से जलने के 265 उपचार उपलब्ध करवाए गए हैं।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

Punjab News: आग कुछ ही मिनटों तक जलती है, लेकिन उससे होने वाला नुकसान कहीं अधिक समय तक बना रह सकता है। गंभीर रूप से जलने वाले व्यक्ति के लिए आग की लपटों से बाहर निकलना केवल शुरुआत होती है। इसके बाद बार-बार ड्रेसिंग, विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं, सर्जरी और महीनों तक चलने वाली रिकवरी की आवश्यकता हो सकती है। मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत पंजाब में जलने के उपचार के हालिया आंकड़े इस मुश्किल सफर को बयाँ करते हैं। योजना के तहत ₹1.39 करोड़ की लागत से जलने के 265 उपचार उपलब्ध करवाए गए हैं।

वे अस्पताल के ख़र्चों की चिंता करने के बजाय अपने स्वस्थ होने पर ध्यान केंद्रित कर सके

24 वर्षीय अर्जुन कुमार उस समय घायल हो गए, जब उनके घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। उन्हें उपचार के लिए बठिंडा ले जाया गया, जहाँ लगभग ₹50,000 का उपचार योजना के तहत कैशलेस उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, “सब कुछ बहुत तेज़ी से हुआ।” उपचार कैशलेस होने की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने कहा कि वे अस्पताल के ख़र्चों की चिंता करने के बजाय अपने स्वस्थ होने पर ध्यान केंद्रित कर सके।

 

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए), पंजाब से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों के 61 उपचार हुए, जो सभी आयु-वर्गों में सबसे अधिक हैं, इन उपचारों पर ₹31.82 लाख ख़र्च हुए। 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के 39 उपचार हुए, जबकि इसी आयु वर्ग की लड़कियों के 27 उपचार किए गए।

 

महिलाओं में 19 से 30 वर्ष आयु वर्ग में सबसे अधिक 26 उपचार दर्ज किए गए, जबकि 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के 21 उपचार हुए। सरल शब्दों में कहा जाए तो उपचार करवाने वाले लाभार्थियों में बच्चों, युवाओं और कामकाजी आयु वर्ग के लोगों की बड़ी संख्या रही।

 

पंजाब के ये आंकड़े जलने की चोटों के लंबे समय तक रहने वाले प्रभावों को लेकर मेडिकल रिसर्च के निष्कर्षों से भी मेल खाते हैं। पब्मेड में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पंजाब के एक तृतीयक(टर्शरी) अस्पताल में जलने से पीड़ित 892 मरीज़ों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि 79 प्रतिशत मरीज़ 15 से 45 वर्ष की आयु के थे। यह दर्शाता है कि जलने की घटनाएँ लोगों को उनकी कामकाजी उम्र में गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। अध्ययन में भारत में सुलभ और किफायती बर्न केयर की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया गया।

 

इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “जलने की चोट आग बुझने के साथ ख़त्म नहीं होती। कई मरीज़ों के लिए रिकवरी का अर्थ बार-बार होने वाली चिकित्सा प्रक्रियाएँ , रिहैबिलिटेशन और लंबे समय तक देखभाल होता है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि इन परिवारों के लिए आर्थिक कठिनाई एक और चोट न बन जाए। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मरीज़ों को इस चिंता के बजाय कि उपचार का ख़र्च कैसे वहन करेंगे, अपने स्वास्थ्य होने , रिकवरी और जीवन को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होना चाहिए।”

रोज़मर्रा के सामान्य काम करना भी मुश्किल हो सकता है

सबसे महत्त्वपूर्ण आंकड़ों में से एक पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर का है, जिसके 75 उपचार किए गए और इन पर ₹38.90 लाख ख़र्च हुए।पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर जलने की चोट के बाद बनने वाले स्कार टिश्यू के सिकुड़ने के कारण हो सकता है। इससे शरीर की गतिविधियाँ सीमित हो जाती हैं और रोज़मर्रा के सामान्य काम करना भी मुश्किल हो सकता है। इस प्रकार, जलने की चोट का प्रभाव त्वचा के ठीक हो जाने के काफ़ी समय बाद तक बना रह सकता है।अन्य उपचार प्रक्रियाओं में शरीर की कुल सतह के जले हुए हिस्से का उपचार, टिश्यू एक्सपैंडर, बिजली और रसायनों से होने वाली जलन का उपचार, एंटीबायोटिक ड्रेसिंग, स्किन फ्लैप, डिब्राइडमेंट तथा कान/नाक का रिकंस्ट्रक्शन शामिल हैं। ये केवल सौंदर्य संबंधी समस्याएँ नहीं हैं।

Exit mobile version