CM Bhagwant Mann ने आखिरी छोर तक नहर के पानी को पहुंचाकर की खेती के नए युग की शुरुआत, किसानों की बदली जिंदगी

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से नहर का पानी आखिरी छोर तक पहुंच रहा है। यह निश्चित तौर पर किसानों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री की वजह से संभव हो सका है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचता था और ऐसे में उन्हें भूजल निर्भर रहना पड़ता था। घंटों मेहनत करने और बिजली के लिए इंतजार करना पड़ता था लेकिन सीएम भगवंत मान की वजह से निश्चित तौर पर किसानों की जिंदगी में बहार आई है। अब नहर का पानी उनके खेतों तक पहुंच रहा है। टेल तक पहुंचने वाले पानी को देखकर निश्चित तौर पर पंजाब के किसानों की खुशी की कोई सीमा नहीं है और ऐसे में वे सीएम मान की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। आइए जानते हैं आखिर सरकार की तारीफ में किसान क्या कह रहे हैं और कैसे इसे एक नए युग की शुरुआत बताया जा सकता है।

मान सरकार की मुफ़्त बिजली ने की खेती के एक नए युग की शुरुआत

इस बारे में जानकारी देते हुए आप पंजाब में लिखा, “मान सरकार द्वारा टेल तक नहर का पानी पहुंचाना और किसानों को दिन में खेती के लिए दी जाने वाली मुफ़्त बिजली ने खेती के एक नए युग की शुरुआत की है। यह किसान सरकार के काम पर खुशी ज़ाहिर करते हुए किसानों की संतुष्टि का सबूत देते हैं।” वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे किसान मान सरकार द्वारा खेतों में लाई गई क्रांति की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं जहां वे इसे अद्भुत बता रहे हैं।

कैसे CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब के किसानों को मिली असली आजादी

आखिरी छोर तक नहरों का पानी पहुंचाया जा रहा है और इसकी वजह से किसानों को इसका फायदा भी मिल रहा है। जहां किसान यह कहते नजर आते हैं कि आजादी के बाद से इस तरह का पानी खेतों तक कभी नहीं पहुंचा था। यह पंजाब के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो कहीं ना कहीं मान सरकार की वजह से संभव हो सका है। वे सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देते हुए नजर आए हैं। इसके साथ ही किसानों की खेती को उत्तम बनाने के लिए बिजली व्यवस्था में भी सुधार लाया गया और अब खेत में बैठकर किसानों को बिजली के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है।

 

 

 

Exit mobile version