---Advertisement---

Punjab News: महिलाओं को सशक्त करने के लिए पंजाब सरकार की अनोखी पहल, मोहाली में नौकरीपेशा महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान सरकार की अगुवाई में लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर कई तरह के प्रयास किए जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 22, 2024 5:33 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान सरकार की अगुवाई में लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर कई तरह के प्रयास किए जा रही है। मालूम हो कि महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी बीच सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ.बलजीत कौर ने बताया कि मोहाली में नौकरीपेशा महिला छात्रावास का निर्माण शुरू करने जा रही है, जिससे राज्य भर की कामकाजी महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। गौरतलब है कि मान सरकार की अगुवाई में मान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इससे मोहाली में कामकाजी महिला और नौकरी की तलाश में आने वाली महिला के लिए हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी।(Punjab News)

महिलाओं के लिए बनेगा हॉस्टल

कार्यबल में महिलाएँ-महिलाओं को सशक्त बनाना मान सरकार मोहाली के सेक्टर 79 में एक अत्याधुनिक कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण कर रही है। यह क्षेत्र में करियर बनाने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पंजाब सरकार में मंत्री डॉ.बलजीत कौर ने निर्भया योजना के तहत 12.57 करोड़ रुपये की घोषणा की है, इसे तहत लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के लिए अधिक छात्रावास की योजना बनाई गई है। (Punjab News) सीएम भगवंत मान सरकार महिला कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

किसे मिलेगा लाभ?

महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ.बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य भर में, विशेषकर मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए अधिक छात्रावास बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि महिलाओं को अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षित और सहायक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

महिलाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित 

बता दें कि इस फैसले से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। गौरतलब है कि कामकाजी महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके सुरक्षा की रहती है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार इसके लिए प्रतिबंध है। वहीं मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में महिलाओं को आसानी से घर मिल सकेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026