---Advertisement---

Punjab Panchayat Election 2024: मान सरकार का बड़ा कदम! पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का दायरा बढ़ाया

Punjab Panchayat Election 2024: महिला सशक्तिकरण, इसका आशय है महिलाओं को सशक्त करना। सशक्तिकरण आर्थिक रूप से हो या सामाजिक रूप से, हर जगह इसका महत्व बढ़ जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 1, 2024 6:22 अपराह्न

Punjab Panchayat Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Panchayat Election 2024: महिला सशक्तिकरण, इसका आशय है महिलाओं को सशक्त करना। सशक्तिकरण आर्थिक रूप से हो या सामाजिक रूप से, हर जगह इसका महत्व बढ़ जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारें महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के लिए तमाम तरह की योजनाएं ला रही हैं और इस पर जोर दे रही है। पंजाब सरकार ने भी इस क्रम में सबको पीछे छोड़ते हुए बड़ा फैसला लिया है।

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार ने पंचायत चुनाव (Punjab Panchayat Election 2024) के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में इजाफा किया है। जानकारी के मुताबिक अब पंजाब की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। दावा किया जा रहा है कि पंजाब सरकार के इस कदम से राज्य में लैंगिक समानता बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण को रफ्तार मिल सकेगी।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगी रफ्तार

पंजाब में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंचायत चुनाव (Punjab Panchayat Election 2024) में अब कुल सीटों में से 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। पंजाब सरकार के इस फैसले से राज्य की महिलाओं के अंदर एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं इस कदम के लिए मान सरकार को धन्यवाद भी दे रही हैं।

दावा किया जा रहा है कि पंजाब सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाने से महिला सशक्तिकरण को रफ्तार मिल सकेगी। जब 50 फीसदी गांवों की बागडोर महिलाओं के हाथों में जाएगी तो उनके भीतर स्वतंत्र होकर फैसला लेने और नेतृत्व की क्षमता विकसित हो सकेगी।

Punjab Panchayat Election 2024 के लिए 15 अक्टूबर को होगा मतदान

पंजाब पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। इसके बाद सत्यापन व अन्य प्रक्रियाएं की जाएंगी। वहीं 15 अक्टूबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतगणना कर चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे ताकि विजयी प्रत्याशी तय कार्यकाल के लिए ग्रामसभा से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026