---Advertisement---

तस्करों के साथ डकैतों पर नकेल कस रही Punjab Police! SBI बैंक में डकैती को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड पर शिकंजा; कई असलहा बरामद

Punjab Police की एजीटीएफ और तरन तारन पुलिस ने साझा ऑपरेशन के दौरान SBI बैंक में डकैती को अंजाम देने वाले शहजाद सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में कई अवैध असहलों की बरामदगी हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 29, 2025 6:32 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: तस्करों को पंजाब से खदेड़ने में जुटी पंजाब पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। राज्य पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और तरन तारन यूनिट ने एक साझा ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने तरन तारन के चभल में स्थित SBI बैंक में डकैती को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। Punjab Police की ओर से की गई इस कार्रवाई से जुड़ी डिटेल डीजीपी पंजाब के एक्स हैंडल से जारी की गई है। पुलिस की ओर से बताया है कि SBI बैंक में डकैती को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान डकैत के पास से कई अवैध असलहा भी बरामद किया गया है।

SBI बैंक में डकैती को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड पर Punjab Police का शिकंजा!

पंजाब पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान सफलता हासिल करते हुए डकैत को धर दबोचा है। एजीटीएफ और तरन तारन पुलिस की साझा कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ शहजाद सिंह उर्फ ​​शादी पर चभल में स्थित SBI बैंक डकैती कांड में मास्टरमाइंड था। पंजाब पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शहजाद सिंह घटना के बाद से फरार था और न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से ही Punjab Police डकैती के आरोपी को ढूंढ़ रही थी। अंतत: एजीटीएफ और तरन तारन पुलिस के साझा ऑपरेशन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देकर अपराधियों पर नकेल कसने और त्वरित, समन्वित कार्रवाई के माध्यम से न्याय सुनिश्चित करने के अपने दृढ़ संकल्प को दर्शाया है।

पंजाब पुलिस की कार्रवाई में बरामद हुए कई हथियार

एजीटीएप और Punjab Police की तरन तारन यूनिट द्वारा की गई कार्रवाई में कई अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। इसमें प्रमुख रूप से एक .32 (प्वाइंट 32) कैलिबर पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस पुलिस द्वारा दर्शाया गया है। पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस पूरे प्रकरण में जांच का क्रम जारी है। यदि गिरफ्त आरोपी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आगे कोई अन्य संदिग्ध पकड़ा जाता है, तो इसकी सूचना भी दी जाएगी। प्रशासन ने तस्कर से लेकर डकैत व अन्य गैरकानूनी कार्यों में लिप्त अपराधियों को सुधरने की चेतावनी दी है अन्यथा कड़ी कार्रवाई देखने को मिलती रहेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026