---Advertisement---

Punjab Police के हत्थे चढ़े अमृतसर पार्षद हत्याकांड के आरोपी! मुठभेड़ के बाद किशन गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

Punjab Police ने चर्चित अमृतसर पार्षद हत्याकांड को लगभग सुलझाते हुए विदेश में रहने वाले किशन गैंग के 4 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई से जुड़े डिटेल जारी करते हुए कहा है कि संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने का काम जारी रहेगा और अपराधी मिट्टी में मिलाए जाते रहेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 26, 2025 1:23 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: चर्चित अमृतसर पार्षद हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है। संगठित अपराध को जड़ से मिटाने में जुटी पंजाब पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में किशन गैंग के 4 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब के हैंडल से इस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। Punjab Police की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राज्य में अमन-चैन को बिगाड़ने वालों को मान सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों को जड़ से मिटाने का काम जारी रहेगा।

अमृतसर पार्षद हत्याकांड में Punjab Police की बड़ी कार्रवाई!

डीजीपी पंजाब के एक्स हैंडल से अमृतसर पार्षद हत्याकांड से जुड़े डिटेल साझा किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की अमृतसर कमिश्नरेट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश में रहने वाले किशन गैंग से जुड़े एक संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इसमें 8 घंटे के भीतर गिरोह के 4 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में हरजिंदर सिंह उर्फ ​​बहमन (नगर पार्षद, जंडियाला गुरु) की हत्या के मामले का त्वरित समाधान भी हो गया है। Punjab Police ने बताया है कि फतेहपुर के पास पीछा करने के दौरान, आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं।

इसके बाद आत्मरक्षा में, एसएचओ छेहरटा ने अपनी सर्विस बंदूक से जवाबी कार्रवाई की, जिससे गोपी के दाहिने पैर में चोट लग गई। आरोपी को तुरंत चिकित्सा देखभाल के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया और वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है। Punjab Police का यह ऑपरेशन अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता और संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिरिक्त सहयोगियों की पहचान करने और गिरोह के पिछले और आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

पार्षद हत्याकांड मामले में त्वरित कार्रवाई कर पंजाब पुलिस ने पेश की मिसाल!

मालूम है कि अमृतसर पार्षद हत्याकांड के बाद पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। हालांकि, तमाम आरोपों और उठते सवालों के बीच Punjab Police ने कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए रेकी जारी रखी। अंतत: फतेहपुर के निकट हत्याकांड के आरोपी धर लिए गए और मुठभेड़ देखने को मिला। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस ने एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल की बरामदगी की है। पंजाब पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के मिशन जारी रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026