---Advertisement---

बॉर्डर पार तस्करी मॉड्यूल पर चला Punjab Police का डंडा! कई अवैध अत्याधुनिक असलहों के साथ खूंखार आरोपियों की गिरफ्तारी

बॉर्डर पार से संपर्क साध कर हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर Punjab Police का डंडा एक बार फिर चला है। पंजाब पुलिस की तरन तारन यूनिट ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो खूंखार तस्करों को कई अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 5, 2025 1:17 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से संपर्क साधकर हथियारों की तस्करी करने वाला एक गिरोह पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस की तरन तारन यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस बॉर्डर पार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस की तत्परता के कारण दो खूंखार आरोपी पकड़े गए हैं जिनके पास से कई अवैध अत्याधुनिक असलहे बरामद हुए हैं। Punjab Police ने तरन तारन यूनिट की ओर से की गई इस कार्रवाई से जुड़ी डिटेल साझा की है। डीजीपी पंजाब के एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक बरामद किए गए हथियारों में पिस्टल और जिंदा कारतूस शामिल है। पुलिस का कहना है कि गलत मंशा लिए अपराधियों पर कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा, ताकि पंजाब में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल पर चला Punjab Police का डंडा!

बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की तरन तारन यूनिट ने एक विशेष सूचना पर पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस की ओर से दी गई इस कार्रवाई में लखना गांव से सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कियागया है। Punjab Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली है। आला अफसरों का कहना है कि कार्रवाई के बाद इस प्रकरण में सभी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। पुलिस विभाग ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि पंजाब और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी प्रतिबद्ध हैं और कार्रवाई के क्रम को जारी रखेंगे।

पंजाब पुलिस ने बरामद किए कई अवैध अत्याधुनिक असलहा

डीजीपी पंजाब के एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान Punjab Police ने भारी संख्या में असलहों की बरामदी की है। इसमें दो अत्याधुनिक PX5 .30 पिस्टल और 4 9MM ग्लॉक पिस्टल समेत कई जिंदा कारतूस शामिल हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से किसी बड़े अनहोनी से बचा गया है। फिलहाल एक टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है, ताकि इससे जुड़े अन्य सिरे तक पहुंचा जा सके और गिरोह को जड़ से खत्म किया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026