---Advertisement---

74.27 करोड़ की संपत्ति सीज, 13036 गिरफ्तारियां! नशे के खिलाफ मुहिम पर Punjab Police का पक्ष; DGP ने डिटेल में बताया सब कुछ

Punjab Police की ओर से नशे के खिलाफ जारी मुहिम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। डीजीपी गौरव यादव ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए उन तमाम कार्रवाइयों के बारे में बताया है कि जो तस्करों के खिलाफ की गई हैं। इसमें संपत्ति सीज से लेकर गिरफ्तारियां, बरामदगी व अन्य बातें शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 3:59 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: विपक्ष चाहें जो कह ले, आंकड़े ये बताने को काफी हैं कि कैसे मान सरकार नशा मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। पंजाब पुलिस आए दिन तस्करों पर नकेल कसते हुए कार्रवाई को रफ्तार दे रही है। लुधियाना से जालंधर, तरन तारन, अमृतसर, बरनाला, मोगा समेत अन्य तमाम इलाकों में पंजाब पुलिस की गश्त व छापेमारी जारी है। इसी बीच DGP गौरव यादव ने भी नशे के खिलाफ जारी मुहिम का जिक्र करते हुए गिरफ्तारियां, एफआईआर और बरामदगी से जुड़े आंकड़े साझा किए हैं। Punjab Police की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नशे के खिलाफ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक तस्कर पूर्ण रूप से पंजाब नहीं छोड़ देते।

नशे के खिलाफ जारी मुहिम पर Punjab Police का पक्ष

डीजीपी गौरव यादव ने स्वयं फ्रंटफुट मोर्चा से मोर्चा संभालते हुए नशे के खिलाफ जारी मुहिम पर अपना पक्ष रखा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि अलग-अलग टीमें अब तक अब तक नशे के खिलाफ 8344 FIR दर्ज कर, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 13036 गिरफ्तारियां कर चुकी हैं। इसमे 1696 ऐसे तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, जो तस्करी के इस खेल में माहिर खिलाड़ी थे। Punjab Police ने इसके साथ ही अब तक 586 किलोग्राम हेरोइन, 247 किलोग्राम अफीम, 253 किलोग्राम गांजा, 1.6 किलोग्राम आईस और अन्य तमाम नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने 10.76 करोड़ रुपए की हवाला मनी बरामद करते हुए 144 संपत्तियां सीज की हैं, जिमकी कीमत 74.27 करोड़ रुपयए है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार तस्करों पर कार्रवाई का ये क्रम जारी रहेगा।

तस्करों पर कठोर कार्रवाई करेगी पंजाब पुलिस

यदि आगे भी नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा कोई मामला सामने आता है, तो पुलिस तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। Punjab Police की कार्रवाई के क्रम में डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि यदि तस्कर नहीं संभले, तो आगे भी कठोर कार्रवाई का दौर जारी रहेगी, ताकि सूबे को नशा मुक्त बनाया जा सके। तमाम उठते सवालों के बीच डीजीपी गौरव यादव द्वारा पेश किए गए ये आकड़े करारा जवाब के समान हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026