---Advertisement---

ध्यान दें! Punjab Police ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश; 6 अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Punjab Police: राज्य की सुरक्षा के लिए तत्पर पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों पर नकेल कस रही है। इसी बीच राज्य के पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2025 3:55 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: राज्य की सुरक्षा के लिए तत्पर पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों पर नकेल कस रही है। इसी बीच राज्य के पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल Punjab Police ने हथियार तस्करी नेटर्वक का पर्दाफाश कर दिया है, साथ ही 6 अत्याधुनिक विदेशी हथियारों को बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य की पुलिस लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

Punjab Police ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “हथियार तस्करी नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पंजाब (ANTF), BorderRange, अमृतसर ने सीमा पार से तस्करी करके लाए गए 6 अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह के 3 साथियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किंगपिन जुगराज सिंह, जो वर्तमान में गोइंदवाल जेल में बंद है, अपने वकील के मुंशी के माध्यम से रैकेट का संचालन करता था”।

राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस हमेशा तत्पर

इस मामले को लेकर Punjab Police ने आगे बताया कि “शस्त्र अधिनियम के तहत पीएस एएनटीएफ, एसएएस नगर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। नेटवर्क की पूरी हद को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है। PunjabPoliceInd अवैध हथियारों की तस्करी के संचालन को खत्म करने और पंजाब की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है”। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अथक प्रया कर रही है, ताकि लोगों की किसी प्रकार की समस्या न हो, अगर ड्रग्स तस्करी की बात करें तो पुलिस लगातार इसपर नकेल कस रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 20, 2026

Punjab News

जून 20, 2026

Rashifal 21 June 2026

जून 20, 2026

कल का मौसम 21 June 2026

जून 20, 2026

Punjab News

जून 20, 2026

Punjab News

जून 20, 2026