---Advertisement---

पंजाब में गेहूं खरीदारी से पहले किसानों को तोहफा! अजनाला के मंडियों में Bhagwant Mann सरकार ने कराए खास इंतजाम; ऐसे होगा फायदा

Punjab Wheat Procurement के लिए मान सरकार ने कमर कस ली है। इसी क्रम में अजनाला में स्थित मंडियों में शेड का इंतजाम किया गया है ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 19, 2025 4:30 अपराह्न

Punjab Wheat Procurement
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Wheat Procurement: किसानों को प्राथमिकता देने वाली मान सरकार ने गेहूं खरीदारी से पहले बड़ा तोहफा दिया है। अजनाला प्रांत के किसानों को गेहूं की बिक्री के दौरान धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंजाब व्हीट प्रोक्योरमेंट को देखते हुए भगवंत मान सरकार की ओर से ऐसे इंतजाम किए गए हैं। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया है कि करोड़ों की लागत से अजनाला प्रांत में स्थित सरकारी मंडियों में शेड की व्यवस्था की गई है। इस खास इंतजाम से Punjab Wheat Procurement के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। यदि तौल या फिर खरीदारी में थोड़ा विलंब भी होता है, तो शेड किसानों को धूप या बारिश जैसी स्थिति से बचाएगा।

Punjab Wheat Procurement से पहले मंत्री कुलदीप धालीवाल का बड़ा ऐलान!

मान सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किसानों के हित में बड़ा काम किया है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत मंत्री धालीवाल ने किसानों के लिए 9 मंडियों में शेड का निर्माण कराया है। खास बात है कि ये सभी 9 मंडियां अजनाला प्रांत में आती हैं। Punjab Wheat Procurement से पहले सरकार की ओर से ये इंतजाम कर दिए गए हैं। मंडियों में बने शेड के लिए 8.57 करोड़ रुपए का व्यय हुआ है। सरकार का साफ संदेश है कि किसानों के हित से कोई समझौता न किया जाए और उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए कदम उठाए जाएं। इसी कड़ी में मंडियों में शेड का निर्माण भी हुआ है।

पंजाब के सरकारी मंडियों में 20 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीदारी

गेहूं की खरीदारी के दिन नजदीक आ गए हैं। आगामी कल यानी 20 अप्रैल, दिन रविवार से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित सरकारी मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। भगवंत मान सरकार ने Wheat Procurement के लिए कमर पूरी तरह के कस लिए हैं। सरकार की ओर से अधिकारियों को साफ निर्देशित किया गया है कि गेहूं खरीदारी के दौरान किसानों की किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही पेमेंट प्रक्रिया व तौल से जुड़ी गड़बड़ न हो इस बात का ध्यान रखने के लिए भी निर्देश जारी हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026