---Advertisement---

Rajvir Jawanda: पंजाबी सिंगर की मौत से व्यथित हुए सीएम भगवंत मान, कहा- ‘आवाज हमेशा गूंजती रहेगी…’

Rajvir Jawanda: अपनी आवाज से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले राजवीर जवंदा को ना सिर्फ फैंस बल्कि सीएम भगवंत मान ने भी श्रद्धांजलि दी है। आईए जानते हैं पोस्ट में क्या बोले पंजाब सीएम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2025 2:14 अपराह्न

Rajvir Jawanda
Follow Us
---Advertisement---

Rajvir Jawanda: पंजाब के गायक राजवीर जवंदा के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आई। फैंस को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि उनका चहेता सिंगर जिसकी आवाज लोगों के दिलों को खुश कर देती थी वह हमेशा के लिए मौन हो गई है। वहीं राजवीर जबंदा की मौत को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट करते हुए सीएम ने कहा है कि पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया। आइए देखते हैं पंजाब सीएम भगवंत मान के पोस्ट में क्या कहा गया है।

Rajvir Jawanda की मौत पर क्या बोले भगवंत मान

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्ट पर एक पोस्ट लिखा जिसके साथ उन्होंने गायक की तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने कहा, “प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया। छोटी उम्र में अपने गीतों के ज़रिये लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहिगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे। वाहिगुरु वाहिगुरु।”

आखिर क्यों गई पंजाबी सिंगर की जान

पंजाब सीएम भगवंत मान के इस पोस्ट को देख पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के फैंस भी दुख व्यक्त करते हुए दिखे हैं. निश्चित तौर पर पंजाबी इंडस्ट्री के लिए यह किसी क्षतिसे काम नहीं है। बता दें कि 35 साल की उम्र में ही राजवीर जवंदा इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। रोड एक्सीडेंट के बाद 12 दिन तक वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ते रहे लेकिन अंत में कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली और डॉक्टर नहीं बचा पाए।

इन गानों से राजवीर जवंदा हमेशा रहेंगे याद

जट दी जमीन, मुंडा प्यार और मुंडा प्यारा जैसे गाने से राजवीर जवंदा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फैंस उन्हें दिलो जान से चाहते थे लेकिन मौत के आगे उन्हें झुकना पड़ा और वह अब नहीं रहे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026