---Advertisement---

Punjab Municipal Polls के लिए सत्तरुढ़ दल AAP ने झोंकी ताकत! क्या 5 नगर निगमों में लहराएगा विजय पताका?

Punjab Municipal Polls: पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे दमखम के साथ नगर निगम चुनाव के लिए जुट गई है। बता दें कि आप के सत्ता में आने के बाद पंजाब में पहली बार नगर निगम (Punjab Municipal Polls) के चुनाव हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 17, 2024 6:00 अपराह्न

Punjab Municipal Polls
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Municipal Polls: पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे दमखम के साथ नगर निगम चुनाव के लिए जुट गई है। बता दें कि आप के सत्ता में आने के बाद पंजाब में पहली बार नगर निगम (Punjab Municipal Polls) के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सत्तारुढ़ दल अबकी बार नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज कर आम लोगों के बीच एक खास संदेश देना चाहती है। नगर निगम चुनाव जीतने के लिए आप कैडर के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और पंजाब सरकार की योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर जानकारी दे रहे हैं। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में ‘आप’ इस चुनाव के लिए पूर्णत: तैयार है। सवाल यही है कि क्या सत्तारुढ़ दल 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के लिए हो रहे चुनाव में विजय पताका लहरा पाएगा।

Punjab Municipal Polls के लिए AAP का बड़ा ऐलान

नगर निगम चुनाव (Punjab Municipal Polls) को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पटियाला में इलेक्ट्रिक बसें चलाने, सार्वजनिक पार्क बनाने, सीसीटी कैमरे लगवाने, पेयजल उपलब्ध कराने जैसे कई बड़े ऐलान किए हैं। इसके अलावा सीवेज समस्या को जड़ से समाप्त करने और नई सड़कों का निर्माण कराने का ऐलान भी किया गया है। ‘आप’ कैडर लगातार ग्राउंड लेवल पर चुनावी कैंपेन को रफ्तार देने का काम कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के कार्यकाल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उनकी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम भी जोरों पर है। आप के तमाम पदाधिकारी लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं उन्होंने अपने ‘विजन’ के बारे में बताकर उनसे समर्थन की अपील कर रहे हैं।

विधानसभा उपचुनाव के बाद क्या नगर निगम चुनाव में AAP लहरा पाएगी विजय पताका?

21 दिसंबर का दिन पंजाब के लिए बेहद खास है। दरअसल, इस दिन 5 नगर निगम (पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा) और 43 नगर परिषदों के लिए चुनाव होना है। जनता मतदान करेगी और निर्धारित समय के लिए अपना नगर निगम अध्यक्ष और पार्षद चुनेगी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ‘आप’ इस चुनावी रण में विजय पताका लहरा पाएगी? बता दें कि सीएम मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की थी।

आप ने विधानसभा उपचुनाव में 4 में से 3 सीट पर कब्जा जमाया जबकि एक सीट पर पार्टी को करीबी अंतर से हार मिली थी। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के समीकरण के लिहाज से ‘आप’ फिलहाल बेहद मजबूत स्थिति में है। यही वजह है कि नगर निगम चुनाव में भी ‘आप’ की जीत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक परिणाम क्या होगा ये तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026