---Advertisement---

Sant Ravidas Jayanti 2025: CM Bhagwant Mann, Bhajanlal Sharma समेत इन नेताओं ने महान समाज सुधारक को किया नमन, जानें क्या कहा

Sant Ravidas Jayanti 2025: गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर CM Bhagwant Mann, Bhajanlal Sharma समेत इन नेताओं ने उन्हें नमन किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2025 12:05 अपराह्न

Sant Ravidas Jayanti 2025
Follow Us
---Advertisement---

Sant Ravidas Jayanti 2025: बुधवार को देशभर में माघ पूर्णिमा के मौके पर संत रविदास जयंती 2025 मनाई जा रही है। संत रविदास एक महान आध्यमिक गुरु थे। गुरु रविदास की जयंती पर आपको बता दें कि उनके ओजस्वीपूर्ण विचार, सत्य वचन आज के समय में लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर लोगों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं दीं।

Sant Ravidas Jayanti 2025 के अवसर पर CM Bhagwant Mann ने कही ये बात

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संत रविदास जयंती 2025 के मौके पर कहा, ‘शिरोमणि भगत गुरु रविदास जी की जयंती पर आप सभी को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में दर्ज आपके भजनों ने मानवता को कर्मकांड से बाहर निकाला और एक शाश्वत सत्ता की पूजा का संदेश दिया।’

Sant Ravidas Jayanti 2025 के मौके पर सीएम Bhajanlal Sharma ने इस तरह से किया याद

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संत रविदास जयंती 2025 के अवसर पर कहा, ‘महान समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर सादर नमन। उनके ओजस्वी विचारों में निहित सत्य, करुणा और मानवीय गरिमा का संदेश युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।’

Sant Ravidas Jayanti 2025 के अवसर पर सीएम Mohan Yadav ने यह बात कही

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संत रविदास जयंती 2025 के मौके पर कहा, ‘संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि- कोटि नमन करता हूं। सामाजिक सौहार्द, सद्भावना व आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण आपकी उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपके विचारों को मध्यप्रदेश सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है।’

Sant Ravidas Jayanti 2025 के मौके पर सीएम Pushkar Singh Dhami ने यह कहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती 2025 के अवसर पर कहा, ‘संपूर्ण विश्व को समानता, भाईचारा का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आपने समाज में व्याप्त असमानता और अंधविश्वास के खिलाफ न सिर्फ आवाज उठाई बल्कि, जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आपकी शिक्षाएं और कार्य समाज में एकता, सद्भावना और मानवता का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।’

संत रविदास जयंती 2025 पर सीएम Yogi Adityanath इस तरह किया याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Sant Ravidas Jayanti 2025 के अवसर पर कहा, ‘संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका जीवन दर्शन एवं उनके विचार हमें सत्य और परोपकार के मार्ग पर चलने तथा समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध करते हैं।’

संत रविदास जयंती 2025 के अवसर पर देशभर में धूम

गुरु रविदास एक महान समाज सुधारक थे। Sant Ravidas Jayanti 2025 के मौके पर आपको बता दें कि गुरु रविदास ने समाज में व्याप्त असमानता और अंधविश्वास के खिलाफ न सिर्फ आवाज उठाई बल्कि, जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। गुरु रविदास की कई मशहूर रचनाओं को सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ यानी गुरुग्रंथ साहिब में उल्लेख किया गया है। संत रविदास का मानना था कि इंसान अपने जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा या छोटा होता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Rashifal 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 3, 2026