---Advertisement---

पंजाब की धरती से ‘शुकराना यात्रा’ का भव्य आगाज! चिलचिलाती धूप में उमड़ी जनसैलाब को देख CM Bhagwant Mann गदगद, कही अहम बात

CM Bhagwant Mann ने आज पंजाब की धरती से शुकराना यात्रा का आगाज किया है। इस दौरान उन्होंने यात्रा में उमड़े जनसैलाब का आभार जताते हुए इसे बेअदबी के खिलाफ मुहिम बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 6, 2026 2:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज खालसा पंथ की जन्मभूमि से शुकराना यात्रा का आगाज हुआ है। इस यात्रा का हिस्सा बनते हुए सीएम भगवंत मान ने पंजाब की शांति हेतु प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने शुकराना यात्रा के दौरान कहा कि धर्म-अपमान को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने जैसे कार्य के लिए गुरु साहब के चरणों में कृतज्ञता अर्पित की जा रही है। सीएम भगवंत मान इस दौरान चिलचिलाती धूप में उमड़ी जनसैलाब को देख गदगद भी नजर आए हैं। उन्होंने कहा है कि बेअदबी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

शुकराना यात्रा में CM Bhagwant Mann ने की शिरकत!

पंजाब में आज शुकराना यात्रा का आगाज हो गया है। इसका उद्देश्य राज्य में बेअदबी के मामलों पर रोक लगाना है।

सीएम भगवंत मान ने भी इस यात्रा में शिरकत की है। शुकराना यात्रा केसगढ़ साहिब से होते हुए आनंदपुर साहिब, रूपनगर और बलाचौर त पहुंची है। इसकी तस्वीरें सीएम मान के हैंडल से साझा की गई हैं। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “शुकराना यात्रा खालसा पंथ की जन्मभूमि से शुरू होती है। धर्म-अपमान को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए गुरु साहब के चरणों में कृतज्ञता अर्पित की जा रही है। पंजाब की शांति और ‘सरबत दे भले’ के लिए प्रार्थनाएँ जारी रहेंगी।”

चिलचिलाती धूप में उमड़ी जनसैलाब के नाम संदेश जारी कर सीएम भगवंत मान ने कहा कि “पंजाब की धरती पर नफरत के बीज बोने वालों को कभी सफलता नहीं मिलेगी। भाजपा को अपनी घिनौनी चालों और भय की राजनीति को बंद कर देना चाहिए। पंजाब गुरुओं और पीरों की भूमि है, यहां बंगाली फॉर्मूले काम नहीं करेंगे। पंजाबी लोग अपनी शांति और सद्भाव की रक्षा करना बखूबी जानते हैं।” सीएम भगवंत मान की ये प्रतिक्रिया खबरों में है।

तीन दिवसीय यात्रा को गति देंगे मुख्यमंत्री मान!

बेअदबी के खिलाफ सख्त सत्कार कानून लागू करने के बाद सीएम भगवंत मान की सरकार तीन दिवसीय शुकराना यात्रा को गति दे रही है। ये यात्रा आज आनंदपुर साहिब से शुरू होकर रूपनगर, बलाचौर, बंगा और फगवाड़ा पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन जालंधर, बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट और कोटकपूरा तक शुकराना यात्रा जाएगी। तीसरे दिन बठिंडा, तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला, सुनाम, संगरूर, समाना और पटियाला तक शुकराना यात्रा का शेड्यूल है। इस यात्रा में सीएम भगवंत मान के साथ कई दिग्गज शामिल होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026