---Advertisement---

हड़ताल के नाम पर रेलगाड़ियां रोकने वाले हो जाएं सावधान! ऐसा किया तो सख्ती से निपटेगी Bhagwant Mann सरकार; होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल या विरोध के नाम पर सड़कें या रेलगाड़ियां रोकना, आम लोगों को परेशान करना तथा दैनिक गतिविधियों में बाधा डालना जनता के विरुद्ध माना जाएगा। ऐसा करने वालों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। भगवंत मान सरकार ने ये कदम जनहित को ध्यान में रखते हुए उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2025 2:10 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: जनहित को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने वाली मान सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के हवाले से ही एक खास बात कही गई है। यदि आप पंजाब के निवासी हैं और विरोध या हड़ताल के नाम पर रेलगाड़ी रोकने, सड़क जाम करने आदि जैसे गतिविधियों में शामिल होते हैं, तो ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। सीएम Bhagwant Mann ने कहा है कि आम लोगों को परेशान करने तथा दैनिक गतिविधियों में बाधा डालने वाली घोषणा जनता के विरुद्ध मानी जाएगी। ऐसी गतिविधियों में शामिल होने वालों से मान सरकार सख्ती से निपटेगी। यहां सख्ती का आशय कानूनी कार्रवाई से है, ताकि पंजाब के मेहनतकश लोगों पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव न पड़े।

विरोध के नाम पर विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने वालों को सीएम Bhagwant Mann का संदेश

एक लंबा-चौड़ा एक्स पोस्ट जारी करते हुए सीएम मान ने पंजाब के उस वर्ग को खास चेतावनी दी है, जिनके कारण आम लोग कई मौकों पर परेशान हो जाते हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि “पंजाब में सड़कें या रेलगाड़ियां रोकने या आम लोगों को परेशान करने तथा दैनिक गतिविधियों में बाधा डालने वाली कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल जनता के विरुद्ध मानी जाएगी। सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को ध्यान देना चाहिए। विरोध करने के और भी तरीके हैं। सिर्फ लोगों को परेशान करना ठीक नहीं। अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंजाब के मेहनतकश लोगों के हित में जारी।” सीएम Bhagwant Mann के इस ऐलान को जनहित में उठाया कदम बताया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी भी तरह का नुकसान न हो।

प्रदर्शन के इन तरीकों पर गौर करे संगठन

कई ऐसे संगठन हैं जो पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अपनी अलग-अलग मांगो को लेकर आए दिन प्रदर्शन करते रहते हैं। इसमें छात्र, व्यापारी, किसान समेत तमाम समूह शामिल हैं। प्रदर्शन करना गुनाह नहीं, लेकिन उसके नाम पर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनना, उनकी सड़ या रेल यात्रा रोकना कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। यही वजह है कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने फ्रंटफुट पर आकर मोर्चा संभाला है और ऐसी गतिविधियों में शामिल होने वालों को चेतावनी दी है। सीएम Bhagwant Mann ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसा किया तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026