CM Bhagwant Mann सरकार युवाओं की मेहनत का फल दे रही है! नवनियुक्त युवा ने सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मान सरकार का आभार जताया

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में रोजगार के कई अवसर खोल रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार राज्य के हर क्षेत्र में विकास कर रही है. इसी कड़ी में सीएम मान ने मोहाली में नवनियुक्त 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे.

CM Bhagwant Mann

Picture Credit: Google

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में रोजगार के कई अवसर खोल रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार राज्य के हर क्षेत्र में विकास कर रही है. इसी कड़ी में सीएम मान ने मोहाली में नवनियुक्त 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘प्रत्येक नियुक्ति पूरी तरह बिना किसी ‘कैश’ या ‘सिफारिश’ के मेरिट के आधार पर की गई है.’ वहीं बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, अगले सप्ताह 600 और युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलेंगी. इस दौरान नौकरी पाने वाले युवा ने मान सरकार की तारीफ की है. जिसे ‘आप’ पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है.

CM Bhagwant Mann सरकार से नौकरी पाकर खुश हुआ युवा

‘आप ‘पंजाब ने एक्स पर पोस्ट करते हुए युवा का वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मान सरकार युवाओं की मेहनत का फल दे रही है!! नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान, एक नवनियुक्त युवा ने बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मान सरकार का आभार जताया और उनकी तारीफ की। साथ ही, उन्होंने अन्य युवाओं को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।’

पंजाब में मान सरकार बिना भेदभाव दे रही रोजगार

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान एक नवनियुक्त युवा ने बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मान सरकार का आभार जताया और उनकी तारीफ की साथ ही, उन्होंने अन्य युवाओं को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया. आपको बता दें, अभी तक मान सरकर 71777 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दे चुके हैं. खास बात ये है कि, ये नौकरियां युवाओं ने अपनी काबिलियत पर पायी है.

Exit mobile version