---Advertisement---

मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति में मॉडल राज्य बनेगा पंजाब! Bhagwant Mann सरकार की ये पहल बदलेगी सूबे की तस्वीर

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति में मॉडल राज्य बनने की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसको लेकर सरकार की एक योजना के बारे में विस्तार से बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 20, 2025 2:33 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति में मॉडल राज्य बनने की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसको लेकर सरकार की एक योजना के बारे में विस्तार से बताया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति पर भी काम कर रही है। कई नए पुनर्वास केंद्रों का निर्माण आदि पर भी चर्चा है। आसार है कि सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब जल्द ही मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति में एक मॉडल राज्य बनेगा। पंजाब मॉडल को देश के अन्य राज्यों के लिए एक नजीर के तौर पर पेश किया जाएगा।

पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रयासरत Bhagwant Mann सरकार!

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया है कि पंजाब मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति में एक मॉडल राज्य बनेगा। इस कड़ी में भगवंत मान सरकार खूब प्रयासरत है। सीएम मान के निर्देशानुसार पंजाब सरकार व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति पर काम कर रही है। इस नीति के प्रभाव में आने के बाद मानसिक रूप से बिमार लोगों के लिए समुचित इंतजाम किए जाएंगे। Bhagwant Mann सरकार द्वारा अधिकारियों को परामर्श, पुनर्वास और कौशल विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि धार्मिक संगठनों के साथ 4-5 नए पुनर्वास केंद्र बनाए जाएं और पुनर्वास के लिए धारा 64-ए का सशक्त उपयोग किया जाए। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर अधिकारियों से नशा उन्मूलन हेतु सामुदायिक सहयोग लेने की बात कही गई है।

‘नशामुक्त पंजाब’ के लिए सीएम भगवंत मान का खास कदम

मान सरकार ने बीते माह ही नशामुक्त अभियान को रफ्तार देने के लिए एसआईटीयू का गठन किया था। इसके तहत अत्याधुनिक खुफिया टेक्नोलॉजी का उपयोग कर नशेड़ियों और नशे का व्यापार करने वालों पर लगाम लगाना सरकार का लक्ष्य है। सीएम Bhagwant Mann सार्वजनिक मंचों से नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार न करने की अपील कर चुके हैं। पंजाब पुलिस भी भगवंत मान के निर्देशानुसार लगातार मोर्चा संभालते हुए राज्य को नशामुक्त बनाने में जुटी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026