---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस ने रचा नया इतिहास, नशे के खिलाफ राज्य में जबरदस्त एक्शन जारी; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब पुलिस का एक्शन मोड लगातार जारी है। पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 7, 2025 1:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब पुलिस का एक्शन मोड लगातार जारी है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है। बता दें नशे के खिलाफ 280 दिन हो चुके है और पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। दरअसल पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पंजाब पुलिस राज्य भर में केंद्रित छापेमारी, गहन तलाशी अभियान और निरंतर जागरूकता पहल के साथ नशीले पदार्थों के खिलाफ अपना अथक अभियान जारी रखे हुए है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान ने नशे के खिलाफ साफ दिशा-निर्देश दे रखा है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने संभाली कमान

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब भर में 251 जगहों पर छापे मारे गए। 81 नशा तस्कर गिरफ्तार, 280 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर की संख्या – 39443 है। पंजाब भर में 251 जगहों पर छापे मारे गए। 81 नशा तस्कर गिरफ्तार दर्ज मामलों की कुल संख्या 60 है।

कुल जब्त हेरोइन – 2.2 किलोग्राम। कुल जब्त अफीम की भूसी- 6 किलोग्राम। कुल बरामद नशा धन – 4310 रुपये। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 198। 280 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा करने वाले- 39443 है। 57 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और 800 पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में 100 से ज़्यादा पुलिस टीमों ने 277 संदिग्धों को जाँच के लिए रोका। 22 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने की सीएम मान ने जरूरी दिशा -निर्देश दिया है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। लगातार हो रहे है विकास कार्यों से राज्य के लोगों को जबरदस्त फायद पहुंच रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026