---Advertisement---

क्या पंजाब चुनाव के बाद होगी सियासी उठा-पटक? AAP सुप्रीमो की बड़ी भविष्यवाणी, Anurag Dhanda ने भी मुखरता से रखा पक्ष

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी को साझा किया है। इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने भी पंजाब चुनाव के बाद केन्द्र की राजनीति में बड़े फेरबदल की आशंका व्यक्त की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2026 6:14 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: चंडीगढ़ से दिल्ली तक सियासी उठा-पटक के बीच आम आदमी पार्टी अलर्ट है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लगातार मोर्चा संभाल रहे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम ने पंजाब चुनाव के बाद केन्द्र की राजनीति में बड़े उठा-पटक के आसार जताए हैं। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी पार्टी सुप्रीमो के पक्ष को आवाज दी है। अनुराग ढ़ांडा ने अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए बेबाकी से सवाल दागे हैं। आप नेता की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही हैं और केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर सवाल उठ रहे हैं।

AAP सुप्रीमो की भविष्यवाणी साझा कर Anurag Dhanda का मुखर अंदाज

मुखरता के साथ केन्द्र को निशाने पर लेने वाले आप नेता ने एक बार फिर जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा है।

अनुराग ढ़ांडा ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की एक स्पीच साझा की है। इस संबोधन में केजरीवाल पंजाब चुनाव के बाद केन्द्र की राजनीति में सियासी उठा-पटक की आशंका व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल कहते हैं कि पंजाब चुनाव के बाद केन्द्र सरकार गिरेगी। इस स्पीच को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी, पंजाब के लोग मोदी सरकार का अंत करेंगे।” अनुराग ढ़ांडा द्वारा साझा किया गया ये वकतव्य तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

चंडीगढ़ से दिल्ली तक बढ़ी गहमा-गहमी!

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से दिल्ली तक सियासी गहमा-गहमी तेज हो गई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों द्वारा की गई बगावत के बाद उठा-पटक देखने को मिल रहा है। सीएम भगवंत मान ने इसी क्रम में आज प्रेसिडेंट मुर्मू से मुलाकात कर राइट टू रिकॉल की मांग उठाई है। अरविंद केजरीवाल भी लगातार पंजाब के दौरे कर रहे हैं। विधायकों की बैठक कर आगे की रणनीति साझा की गई है। ये चंडीगढ़ से दिल्ली तक मची सियासी गहमा-गहमी को दर्शाता है। अनुराग ढ़ांडा भी इस बीच मुखर हैं और केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर बेबाकी से निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026