---Advertisement---

Punjab Excise Policy की मदद से 10000 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल कर सकती है मान सरकार! वित्त मंत्री ने PC कर जताई संभावना

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्पष्ट किया है कि Punjab Excise Policy की मदद से पंजाब सरकार 31 मार्च 2025 तक 10200 करोड़ रुपए का राजस्व कमा सकती है। भगवात मान सरकार द्वारा इस भारी-भरकम राजस्व का इस्तेमाल राज्य के विकास को रफ्तार देने के लिए किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 22, 2025 3:49 अपराह्न

Punjab Excise Policy
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Excise Policy: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान रच रही AAP सरकार एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर खड़ी है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मान सरकार 31 मार्च 2025 तक 10200 करोड़ रुपए की राजस्व सीमा तक पहुंच सकती है। इसका श्रेय पंजाब एक्साइज पॉलिसी को जाएगा। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने Punjab Excise Policy को प्रभाव में लाकर बड़ा काम किया था। अब अतत: इसका सकारात्मक असर नजर आ रहा है और राज्य को भारी-भरकम राजस्व की प्राप्ति हो रही है।

Punjab Excise Policy की मदद से 10000 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल कर सकती है मान सरकार!

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्व से जुड़ी कई अहम बाते कहीं। उन्होंने बताया कि “आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मार्च 2022 में प्रदेश में नई आबकारी नीति बनाई गई। AAP सरकार द्वारा बनाई गई पंजाब एक्साइज पॉलिसी के तहत पिछली सरकारों के दौरान जो राजस्व केवल 6200 करोड़ था, वह 2022-23 में 8428 करोड़, 2023-24 में 9235 करोड़ और 2024-25 के दौरान 9565 करोड़ तक पहुंच गया। उम्मीद है कि 31 मार्च 2025 तक यह राजस्व 10200 करोड़ की सीमा तक पहुंच जाएगा।” यदि राजस्व का ये आंकड़ा 10000 करोड़ के पार पहुंचा, तो इसका श्रेय मान सरकार की नई Punjab Excise Policy को जाएगा।

बता दें कि मान सरकार की कैबिनेट ने वर्ष 2025-26 के दौरान आबकारी नीति के तहत 11020 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू करके 207 शराब विक्रेता समूह बनाए गए, जिनमें से 179 समूहों की खरीद हो चुकी है। सरकार का अनुमान था कि इन 179 शराब विक्रेता समूहों से 7810 करोड़ रुपए राजस्व वसूली होगी, लेकिन मान सरकार की आबकारी नीति के तहत 179 शराब विक्रेता समूहों से 8680 करोड़ रुपए राजस्व वसूली हो चुकी है। Punjab Excise Policy लगातार राज्य के खजाने में बढ़ोत्तरी कर रही है और इसके चलते राज्य को लाभ हुआ है।

पंजाब एक्साइज पॉलिसी का राज्य के विकास में अहम योगदान

गौर करने वाली बात है कि आबकारी नीति से जो भारी-भरकम राजस्व की प्राप्ति होती है, उसका इस्तेमाल विकास कार्यों के लिए किया जाता है। इसी राजस्व की मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन समेत अन्य तमाम विभागों में विकास के कार्यों को रफ्तार मिलती है। ऐसे में यदि Punjab Excise Policy की मदद से 10000 करोड़ रुपए ये ज्यादा की राजस्व प्राप्ति होती है, तो मान सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इसकी मदद से एक बार फिर विकास के तमाम कार्य कराए जा सकेंगे और पंजाब की तस्वीर बदली जा सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026