---Advertisement---

Bhagwant Mann के नेतृत्व में हो रहा महिलाओं का उत्थान! जानें कैसे ‘नारी सशक्तिकरण’ के लिए काम कर रही AAP सरकार?

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब की AAP सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान हेतु काम कर रही है। इस कड़ी में मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) लगातार सरकार के प्रयासों से लोगों को रूबरु कराती रहती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2024 5:26 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब की AAP सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान हेतु काम कर रही है। इस कड़ी में मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) लगातार सरकार के प्रयासों से लोगों को रूबरु कराती रहती हैं। डॉ. बलजीत कौर की ओर से एक और बार नारी सशक्तिकरण की दिशा में ‘मान सरकार’ द्वारा किए प्रयासों के बारे में बताया गया है। सीएम भगवंत मान की कैबिनेट का अहम हिस्सा माने जाने वाली मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कुच आंकड़े दिए हैं। उन्होंने बताया है कि पंजाब सरकार ने 70000 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए 28 करोड़ जारी किए हैं। ये कदम इसलिए उठाया गया है कि ताकि महिलाओं के साथ बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहे।

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में हो रहा महिलाओं का उत्थान!

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए मजबूती से काम कर रही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार 70000 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए 28 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा सरकार ने मातृ वंदना योजना के तहत अक्टूबर 2024 में 22 करोड़ वितरित किए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि सरकार इस योजान के तहत पहले बच्चे के लिए 5000 रुपए और दूसरे बच्चे (यदि लड़की है) के लिए 6000 रुपए की आर्थिक मदद दे सके। बता दें कि धनराशि हस्तांतरण की ये सुविधा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से सीधे बैंक खाते में की जा सकती है।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में कैसे काम कर रही पंजाब सरकार?

पंजाब सरकार नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) को प्राथमिकता देते हुए इस दिशा में खूब प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए विशे मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मुहैया कराई जा सके। इसके अलावा महिलाओं के लिए रोजगार के इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्हें सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध करा कर स्वरोजगार के माध्यम तैयार करने का प्रयास भी जा रही है। पंजाब सरकार की कोशिश है कि महिलाएं हर फिल्ड में बेहतर करें और राज्य के विकास में अपना योदगान दें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026