---Advertisement---

World Nature Conservation Day: CM मान ने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और संरक्षित करने का लिया संकल्प, 5 तरीकों से आप भी दें योगदान

World Nature Conservation Day: प्रकृति संरक्षण और सुरक्षा को लेकर आप भी दे सकते हैं अपना योगदान, सीएम मान ने लोगों से कहीं ये खास बात।आइए जानते हैं आखिर आप कैसे कर सकते हैं योगदान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 1:49 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:38 अपराह्न

World Nature Conservation Day
Follow Us
---Advertisement---

World Nature Conservation Day: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से की ये खास अपील। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और संरक्षित करने को लेकर कहाकहा। यह सच है कि प्रकृति जीवन के लिए कितनी जरूरी है। ऐसे में इसे संरक्षित करने के लिए हर किसी को अपना योगदान देना जरूरी है। आप विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं और इस दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। इस खास दिन पर लोगों के बीच प्रकृति के महत्व को लेकर जागरूकता जरूरी है।

सीएम मान ने कहीं ये बात

एक पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए अपने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और संरक्षित करने का संकल्प ले। आइए मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।” प्रकृति की सुरक्षा को लेकर सीएम किस कदर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

आप भी इन 5 तरीकों से दे सकते हैं अपना योगदान

ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए

जलवायु और पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के साथ-साथ प्रदूषण से बचाने के लिए पेड़ लगाना एक तरीका है जिसे आप आजमा सकते हैं।

इको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल

कम से कम कूड़े और कचरे को फेंक भी आप पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं क्योंकि इससे प्रदूषण कम होगा और प्रकृति संरक्षण आप कर सकते हैं। जहां तक हो सकें इको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल करें।

जंगलों और जानवरों की देखभाल

जंगलों और वन्यजीवों की देखभाल बेहद जरूरी है क्योंकि यह तेजी से विलुप्त हो रहा है। ऐसे में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर आप अपनी यह भागीदारी दे सकते हैं।

लोगों को करें जागरूक

प्रकृति संरक्षण और सुरक्षा को लेकर आप लोगों में जागरूकता फैलाएं और उन्हें वनों की अंधाधुंध कटाई से लेकर जलवायु बदलाव और प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरूक करें।

बिजली पानी का कम से कम उपयोग

जहां तक हो सके बिजली और पानी के साथ-साथ अन्य संसाधनों का कम से कम उपयोग करें। जहां इस्तेमाल जरूरी हो वहीं करें। इसके जरिए भी आप प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026