---Advertisement---

World Teachers’ Day 2024 पर सामने आई CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया, शिक्षकों के नाम संदेश जारी कर कही खास बात

World Teachers' Day 2024: दुनिया के सैकड़ों देशों में आज विश्व शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले विश्व शिक्षक दिवस पर कई नामचीन हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 5, 2024 1:11 अपराह्न

World Teachers' Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

World Teachers’ Day 2024: दुनिया के सैकड़ों देशों में आज विश्व शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers’ Day 2024) पर कई नामचीन हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिक्षकों को डेडिकेट किए जाने वाले इस खास दिन पर पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी अहम प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले शिक्षकों के नाम संदेश जारी कर अहम बात कह दी है। सीएम मान का कहना है कि “एक अच्छा शिक्षक जीवन के लिए वरदान होता है। ऐसे में आज ‘विश्व शिक्षक दिवस’ के अवसर पर देश के सभी मेहनती शिक्षकों को खूब बधाई।”

विश्व शिक्षक दिवस पर CM Bhagwant Mann का खास संदेश

प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर के दिन मनाए जाेन वाले विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers’ Day 2024) पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षकों के नाम खास संदेश जारी किया है। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “शिक्षक छात्रों के लिए मार्गदर्शक होते हैं, जो हाथ पकड़कर उन्हें उनकी मंजिल तक ले जाते हैं। शिक्षक अपने छात्रों को एक सर्वगुणसंपन्न और सक्षम इंसान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। एक अच्छा शिक्षक जीवन के लिए वरदान होता है। आज ‘विश्व शिक्षक दिवस’ पर देश के सभी मेहनती शिक्षकों को खूब बधाई।”

World Teachers’ Day 2024 को कब मिली थी मान्यता?

विश्व शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत 5 अक्टूबर 1994 को की गई थी। इसके बाद से इस खास दिवस को प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 1994 में ‘शिक्षकों की स्थिति के बारे में चिंता’ को स्थापित करने के लिए इसे मान्यता देने का काम किया। तब से लगातार हर 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

World Teachers’ Day 2024 की थाम?

विश्व शिक्षक दिवस पर प्रत्येक वर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है। वर्ष 2024 की बात करें तो विश्व शिक्षक दिवस की थीम ‘शिक्षकों की आवाज को महत्व देना: शिक्षा के लिए नए सामाजिक अनुबंध की ओर’ है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ताकि शिक्षकों के अधिकार और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों को उजागर कर उन्हें जिम्मेदार संस्थाओं के समक्ष रखा जा सके और उसका समाधान निकाला जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026