---Advertisement---

Raghav Chadha को मिली सुप्रीम राहत, सदस्यता बहाल होने के बाद एक बार फिर संसद में नजर आएंगे AAP नेता

Raghav Chadha: आप नेता राघव चड्ढा एक बार फिर से राज्यसभा में दिखेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए आप नेता की सदस्यता को बहाल कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 4, 2023 4:36 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 5, 2023 12:29 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। राज्यसभा से निलंबित चल रहे आप नेता की एक बार फिर से संसद में वापसी तय हो गई है। इस संबंध में राघव चड्ढा ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने आधिकारिक अकाउंट से जानकारी साझा की है।

राघव चड्ढा ने एक्स पर किया पोस्ट

राघव चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज संसद से मेरे निलंबन को रद्द करने पर मेरा वक्तव्य।‘ उन्होंने आगे लिखा, ‘आपका बेटा आज से संसद में दोबारा आपकी सेवा में।’

राघव चड्ढा को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर संज्ञान लिया और 115 दिनों बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मेरा राज्यसभा से निलंबन रद्द कर दिया गया है। मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का धन्यवाद देना चाहता हूं।

इस तरह से हुई वापसी

मालूम हो कि संसद में सोमवार को भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के समक्ष एक प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभापति ने राघव चड्ढा के निलंबन को रद्द कर दिया। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा में पहुंचने वाले राघव चड्ढा पर फर्जीवाड़ा करके सांसदों के विशेषाधिकार का हनन करने का आरोप लगा था। इसके बाद 11 अगस्त को उन्हें राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026