---Advertisement---

Rahul Gandhi: MP विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने चला OBC कार्ड, कहा- सत्ता में आए तो यह कदम जरूर उठाएंगे, बीजेपी से पूछे ये सवाल

Rahul Gandhi: MP चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- महिला आरक्षण में OBC को रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया गया।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 30, 2023 3:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसकी वजह से सभी राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगे हुए हैं। पक्ष हो या विपक्ष सभी राजनीतिक दल के नेता प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं
कोई भी नेता या पार्टी किसी भी तरह की कसर छोड़ना नहीं चाहता। बीजेपी और कांग्रेस के नेता तो तूफानी प्रचार करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने के लिए कालापीपल विधानसभा के पोलायकला पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना


बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है। दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस हैं। एक तरफ गांधी हैं दूसरी ओर गोडसे, एक तरफ मोहब्बत है दूसरी ओर नफरत है। राहुल गांधी ने महिला आरक्षण कानून में ओबीसी को शामिल किए जाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आते ही सबसे पहला काम जाति जनगणना कराएंगी। हालांकि, ये काम कांग्रेस पहले कर चुकी है। सरकार के पास पूरा आंकड़ा है, पर प्रधानमंत्री इसे साझा नहीं करते। राहुल गांधी ने आगे भी कहा कि जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल वर्ग के लोग हैं तो कई जवाब नहीं मिलता है।

महिला आरक्षण पर राहुल ने बीजेपी को घेरा


महिला आरक्षण को 2029 में लागू करने को लेकर भी राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि हमने सवाल उठाया कि आप महिला आरक्षण बिल लेकर आ रहे हैं, पर उससे पहले इन दो लाइनों को इससे हटा दें। आरक्षण लागू करने के लिए एक सर्वे कराने की जरूरत है।
परिसीमन से महिला आरक्षण में 10 साल का वक्त लग जाएगा। मैं बीजेपी और पीएम से सवाल पूछता हूं कि महिला आरक्षण में ओबीसी को रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री खुद ओबीसी से आते हैं तो महिला आरक्षण में आपने ओबीसी महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment