---Advertisement---

Rahul Gandhi in Karnataka: बीदर में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल, बोले- ’40 फीसदी कमीशन वाली को 40 पर समेट देना’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीदर में दो रैलियों को संबोधित किया। जिसमें पहली रैली को भाल्की में तथा दूसरी रैली को हूमनाबाद में संबोधित किया। इन रैलियों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और आरएसएस को निशाने पर रख हमला किया। उन्होंने बीजेपी और संघ पर देश में नफरत तथा हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 17, 2023 5:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi in Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीदर में दो रैलियों को संबोधित किया। जिसमें पहली रैली को भाल्की में तथा दूसरी रैली को हूमनाबाद में संबोधित किया। इन रैलियों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और आरएसएस को निशाने पर रख हमला किया। उन्होंने पीएम मोदी को झूठे वादे करने वाला बताते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसा कोई झूठा वादा नहीं करती है। जब कि बीजेपी और संघ पर देश में नफरत तथा हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।

राहुल बोले, पीएम मोदी करते हैं झूठे वादे

राहुल ने आज बीदर जिले के भाल्की में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को झूठे वादा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। 15 लाख रुपए आए क्या?  उनके जैसा झूठा वादा कांग्रेस नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अरबपतियों के लिए नहीं आम जनता के लिए वादा करती है। कर्नाटक चुनाव में हम जो बोलेंगे, सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। बता दें बीदर के भाल्की विधानसभा सीट से प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे चुनाव मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ेंःDelhi Excise Scam में पूर्व डिप्टी सीएम Manish Sisodia को नहीं मिली राहत, 29 अप्रैल तक बढ़ाई

संघ और बीजेपी पर निशाना

उन्होंने अपने भाषण में बीजेपी और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आज पूरे देश में बीजेपी और आरएसएस के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।’ जबकि हिंदुस्तान में अगर पहली बार कोई था जिसने देश को लोकतंत्र का रास्ता दिखाया था तो वो बसवन्ना जी थे। ये लोग बसवन्ना जी की सोच पर हमला कर रहे हैं।

40 फीसदी कमीशन वाली को 40 पर समेट देना

बीदर जिले के ही हुमानाबाद में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी हर बार हर जगह भ्रष्टाचार की बात करते हैं। लेकिन कर्नाटक में पुलिस सब इंस्पेक्टर के भ्रष्टाचार, मैसूर सैंडल सोप भ्रष्टाचार तथा  40 फीसदी कमीशन वाली सरकार पर कुछ नहीं बोलते। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 150 सीटों को जिता देना और 40 फीसद कमीशन वालों को 40 सीटों पर समेट देना है।

इसे भी पढ़ेंःUP Nikay Chunav 2023: Congress के बाद BJP तथा BSP ने की सूची जारी, पार्टी ने इन

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026