---Advertisement---

Rahul Gandhi : अब स्कूटर टैक्सी की सवारी करते नजर आए राहुल गांधी, मिजोरम के इस नियम को खूब सराहा

Rahul Gandhi : अब स्कूटर टैक्सी की सवारी करते नजर आए राहुल गांधी, मिजोरम के इस नियम की खूब सराहना की

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 17, 2023 3:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिजोरम दौरे पर है मंगलवार को उनका मिजोरम में दूसरा दिन रहा। यहां राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं भारत जोड़ो यात्रा से कन्याकुमारी से कश्मीर तक चला। इसका आइडिया बीजेपी और RSS की ओर से देश में फैलाई गई विचारधारा से लड़ना था।


दो पहिया वाहन टैक्सी पर बैठे राहुल गांधी


जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव करीब आते जा रहे हैं। वैसे ही चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियों सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लग रही हैं। तो वहीं पार्टियों के नेता भी जमीन पर उतर गए हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह मंगलवार को राज्य की राजधानी आइजोल में एक ऐसा काम करते हुए नजर आए जोकि अब सुर्खियां बन गई हैं।

बता दें कि राहुल गांधी आइजोल में एक दो पहिया वाहन टैक्सी पर पीछे बैठे नजर आए। कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर में बहुचर्चित यातायत अनुशासन की तारीफ की और कहा कि यह एक बेहतरीन व्यवस्था है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से जरकावत क्षेत्र में उनके आवास पर मुलाकात की।

राज्य कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष ने बताया कि ललथनहावला के आवास से लौटते समय वह दोपहिया वाहन टैक्सी पर पीछे बैठे। राहुल गांधी ने राज्य के यातायात शिष्टाचार को देखकर खुशी जाहिर की और कहा कि एक-दूसरे का सम्मान करने की इस संस्कृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

आइजोल को क्यों कहा जाता है साइलेंट सिटी


सबके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिरकार मिजोरम की राजधानी आइजोल को साइलेंट सिटी क्यों कहा जाता है। तो बता दें कि भारत के साइलेंट सिटी या ‘नो हॉन्किंग सिटी’ का किताब आइजोल को मिला हुआ है। यहां सभी गाड़ियां अनुशासन के साथ अपनी राह पर चलती है। नियमों का यहां पर सख्त रूप से पालन किया जाता है। यहां कोई भी वहां उलटी दिशा में चलता हुआ या फिर किसी को ओवरटेक या क्रॉस करता हुआ नजर नहीं आता।

बता दे कि सोमवार को आइजोल पहुंचे राहुल गांधी ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी तादात में लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट पर हमला बोला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment