---Advertisement---

शेफ और कुली के बाद अब Rahul Gandhi का नया अवतार, केदारनाथ में श्रद्धालुओं को जमकर पिलाई चाय; वीडियो वायरल

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। कभी वो रेलवे स्टेशन पर कुलियों के परिधान में नजर आते हैं तो कभी शेफ बन कर खाना पकाते।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2023 11:11 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 6, 2023 4:11 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। कभी वो रेलवे स्टेशन पर कुलियों के परिधान में नजर आते हैं तो कभी शेफ बन कर खाना पकाते। इसी कड़ी में राहुल गांधी अब अपनी केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान लोगों को चाय पिलाते नजर आए। राहुल द्वारा केदारनाथ में लोगों को चाय पिलाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं जहां उन्होंने बीते दिन केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजन-अर्चन भी किया और लोगों के साथ चाय का लुफ्त उठाया।

वायरल हुआ वीडियो

राहुल गांधी का केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को चाय पिलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इस वीडियो को समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया है जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी का ये उत्तराखंड दौरा बेहद निजी बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि राहुल कुछ दिनों का ब्रेक लेकर देवभूमि की घरती पर पहुंचे हैं।

राहुल गांधी की चाय सेवा

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसे राहुल गांधी की चाय सेवा का नाम दिया है। कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया कि “अपनी केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय सेवा देते राहुल गांधी।” बता दें कि राहुल गांधी के इस नए रुप की चर्चा जोरो पर है और लोग इसे पीएम मोदी से जोड़ कर भी देख रहे हैं। पीएम मोदी अपनी पहचान को आज भी चायवाला बताने से कभी नहीं कतराते। इसी क्रम में कहा जा रहा है कि राहुल गांधी भी लोगों के बीच पहुंचकर उनसे अलग-अलग तरह से जुड़ने की योजना पर काम कर रहे हैं।

चुनावों के बीच राहुल का दौरा बेहद अहम

देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इस कड़ी में राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इन 5 राज्यों में से 3 में कांग्रेस की स्थिति बेहद अच्छी है और बहुमत पाने की प्रबल दावेदार है। हालाकि चुनावों के बीच राहुल गांधी का ये उत्तराखंड दौरा कितना सफल साबित होता है ये 3 दिसंबर को नतीजा घोषित होने के बाद ही पता चल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026