Rahul Gandhi: देश में एक बार फिर सियासी उठा-पटक का दौर जारी है। आर्थिक अस्थिरता के कारण लोग व्यापक तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी के विदेश दौरा खबरों में है जिसको लेकर राहुल गांधी तल्ख नजर आए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा इटली में पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करने का जिक्र किया है। कांग्रेस सांसद ने तल्ख भाव में कहा है कि आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। इसको लेकर खबरें बन रही हैं।
‘मेलोडी’ मोमेंट पर Rahul Gandhi का जोरदार तंज!
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे ‘मेलोडी’ मोमेंट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जोरदार प्रहार किया है।
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026
राहुल गांधी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर पीएम मोदी को निशाने पर लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष लिखते हैं कि “आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।”
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
दरअसल, पीएम मोदी इटली दौरे पर हैं जहां उन्होंने मेजबान देश की प्रधानमंत्री के तोहफे में मेलोडी भेंट किया है। जॉर्जिया मेलोनी ने खुद इसका वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों प्रधानमंत्री खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। 12 सेकेंड की इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल मचा रखा है।
रायबरेली से पीएम मोदी पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष!
यूपी के रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार निशाना साधा है।
#WATCH | Raebareli, UP: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “PM Narendra Modi says don’t go abroad, don’t buy gold, buy electric vehicles. In the coming times, farmers won’t have fertiliser. Watch where inflation goes in a few months, where the prices of petrol,… pic.twitter.com/KUcdooBlCe
— ANI (@ANI) May 20, 2026
अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “पीएम मोदी कहते हैं विदेश मत जाओ, सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदो। आने वाले समय में किसानों के पास खाद नहीं होगी। देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां तक पहुंचती है, पेट्रोल, डीजल, तेल, गैस, दालों और चावल की कीमतें कहां तक जाती हैं। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और वे खुद हजारों करोड़ रुपये के विमानों से विदेश जाते हैं।” राहुल गांधी की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।
