---Advertisement---

‘मेलोडी’ मोमेंट पर Rahul Gandhi का जोरदार तंज! इटली में जॉर्जिया मेलोनी संग पीएम मोदी का अंदाज देख साधा निशाना

पीएम मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करने पर Rahul Gandhi ने जोरदार निशाना साधा है। राहुल गांधी ने देश में आर्थिक तूफान की आशंका व्यक्त की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2026 3:30 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: देश में एक बार फिर सियासी उठा-पटक का दौर जारी है। आर्थिक अस्थिरता के कारण लोग व्यापक तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी के विदेश दौरा खबरों में है जिसको लेकर राहुल गांधी तल्ख नजर आए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा इटली में पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करने का जिक्र किया है। कांग्रेस सांसद ने तल्ख भाव में कहा है कि आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। इसको लेकर खबरें बन रही हैं।

‘मेलोडी’ मोमेंट पर Rahul Gandhi का जोरदार तंज!

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे ‘मेलोडी’ मोमेंट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जोरदार प्रहार किया है।

राहुल गांधी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर पीएम मोदी को निशाने पर लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष लिखते हैं कि “आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।”

दरअसल, पीएम मोदी इटली दौरे पर हैं जहां उन्होंने मेजबान देश की प्रधानमंत्री के तोहफे में मेलोडी भेंट किया है। जॉर्जिया मेलोनी ने खुद इसका वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों प्रधानमंत्री खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। 12 सेकेंड की इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल मचा रखा है।

रायबरेली से पीएम मोदी पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष!

यूपी के रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार निशाना साधा है।

अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “पीएम मोदी कहते हैं विदेश मत जाओ, सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदो। आने वाले समय में किसानों के पास खाद नहीं होगी। देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां तक ​​पहुंचती है, पेट्रोल, डीजल, तेल, गैस, दालों और चावल की कीमतें कहां तक ​​जाती हैं। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और वे खुद हजारों करोड़ रुपये के विमानों से विदेश जाते हैं।” राहुल गांधी की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026