---Advertisement---

Amrit Bharat Train: यूपी, हरियाणा से जुड़ेगा असम, बंगाल! कर्नाटक और तमिलनाडु का सफर भी होगा सुगम; देखें किन रूटों पर दौड़ेंगी 9 नई ट्रेनें

9 नई Amrit Bharat Train को भारतीय रेलवे जल्द ही हरी झंडी दिखाएगा। ये नई ट्रेनें बंगाल से लेकर तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी तक को जोड़ते हुए कनेक्टिविटी को रफ्तार देंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 14, 2026 1:14 अपराह्न

Amrit Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Amrit Bharat Train: भारतीय रेलवे नए साल में यात्रियों को एक और तोहफा देने का ऐलान कर चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया है कि जल्द ही 9 नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। खास बात ये है कि ये 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत और दक्षिण के राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम करेंगी। एक ओर जहां यूपी से असम जाना आसान होगी, वहीं हरियाणा से भी असम की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। बंगाल के आलिपुरद्वार से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक भी नई अमृत भारत ट्रेन दौड़ेगी जो रेल सफर को आसान बनाएगी। ऐसे में आइए हम आपको भारतीय रेलवे की तैयारियों के साथ 9 नई अमृत भारत ट्रेन के रूटों की जानकारी देते हैं।

इन प्रमुख रूटों पर दौड़ेंगी 9 नई Amrit Bharat Train

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद पोस्ट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। रेल मंत्री के मुताबिक जल्द ही भारतीय रेलवे 9 नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगा।

इसके तहत नई एक्सप्रेस ट्रेनें असम से हरियाणा को जोडेंगी। इस फेहरिस्त में एक अमृत भारत ट्रेन गुवाहाटी से रोहतक तक चलेगी। दूसरे ट्रेन का रूट डिब्रूगढ़ से लखनऊ (गोमतीनगर) तय किया गया है जो यूपी को असम से जोड़ेगी। तीसरा ट्रेन पश्चिम बंगाल को दक्षिण में स्थित तमिलनाडु से जोड़ेग। इसके तहत न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली तक अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी। चौथी अमृत भारत ट्रेन भी पश्चिम बंगाल को तमिलनाडु से जोड़ते हुए न्यू जलपाईगुड़ी से निकलकर नागरकोविल तक चलेगी।

अमृत भारत ट्रेन का कारवां आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल को कर्नाटक से भी जोड़ेगा। इसके तहत बंगाल के आलिपुरद्वार से एसएमवीटी बेंगलुरु तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। छठी अमृत भारत ट्रेन बंगाल से महाराष्ट्र का सफर आसान बनाएगी और आलिपुरद्वार से निकलकर मुंबई (पनवेल) पहुंचेगी। 7वीं अमृत भारत के लिए कोलकाता से तांबरम का रूट तय किया गया है जो बंगाल को तमिलनाडु से जोड़ेगा। 8वीं अमृत भारत ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) से निकलकर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी और राजधानी से सीधी कनेक्टिविटी को रफ्तार देगी। वहीं 9वीं अमृत भारत ट्रेन कोलकाता (सियालदह) से होकर बनारस पहुंचेगी जो यूपी-बंगाल में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।

रेलवे की पहल से कनेक्टिविटी को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार

भारतीय रेलवे की इस पहल से कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी। बंगाल देश के एक सिरे पर स्थित है। वहीं तमिलनाडु दक्षिण में स्थित भारत का अंतिम राज्य है। ऐसे में हावड़ा, जलपाईगुड़ी से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली, नागरकोविल को जोड़ने वाली अमृत भारत ट्रेनें सफर को आसान बनाएंगी। गौरतलब है कि अमृत भारत स्लीपर ट्रेन है जिसका किराया भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, राजधानी, तेजस या अन्य ट्रेनों से कम होता है। ऐसे में रेलवे की इस पहल से लोगों की आर्थिक बचत भी होगी, साथ ही उनका सफर आसान हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026