Rain Alert 1 May 2026: पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, तूफान से दहशत में स्थानीय लोग, तो इन इलाकों में विभाग का रेड अलर्ट, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 1 May 2026: पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज तूफान का खतरा बढ़ा। कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी, जानें पूरा वेदर अपडेट ।

Rain Alert 1 May 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Rain Alert 1 May 2026: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई इलाकों में 1 मई 2026 को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक कई जगहों पर मूसलाधार बारिश,
गरज-चमक के साथ तेज आंधी और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि पहाड़ों का वेदर रिपोर्ट

उत्तराखंड-हिमाचल में आसमानी आफत से हाहाकार

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड में मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, तेज आंधी-तूफान और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में हालात इतने खराब हैं कि लोगों के सामने जान-माल की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है।

वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो वहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं ने तबाही मचाई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने जैसी घटनाओं की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हालात गंभीर बने रहने की चेतावनी दी है।

इन इलाकों में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 अप्रैल से 6 मई तक और असम और मेघालय में 1 मई से 4 मई तक छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 30 अप्रैल और 1 मई को, असम और मेघालय में 2 और 3 मई को, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 मई से 2 मई तक छिटपुट बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 1 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और झटके 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकता हैं)

 

Exit mobile version