Rain Alert 11 July 2026: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से गहराया बाढ़ का संकट, तो उत्तराखंड, बिहार में विभाग के अलर्ट से मचेगा मौत का तांडव

Rain Alert 11 July 2026: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Rain Alert 11 July 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 11 July 2026: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सिरमौर, शिमला और नाहन सहित कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर सड़कें बंद हैं, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट पर है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बता दें कि विभाग की तरफ से आने वाले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा विभाग की तरफ से उत्तराखंड, बिहार समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में गहराया बाढ़ का संकट

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने पेजर नाले के आसपास भीषण तबाही मचाई। बाढ़ के कारण लिप्पा गांव का संपर्क टूट गया, रिहायशी इलाकों में मलबा भर गया। जिस देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। विभाग के मुताबिक चंबा, बिलासपुर, डलहौजी, घर्मशाला, हमीरपुर, कलपा, कांगड़ा, कुल्ली, मनाली, शिमला समेत कई जगहों पर विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बता दें कि बिहार में भी मानूसन के अलर्ट ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगर  बिहार में कल के मौसम की बात करें तो छपरा, बक्सर, आरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बोधगया, बक्सर, जमुई समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप

उत्तराखंड में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। खासकर पहाड़ी जिलों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और नदी-नालों के उफान का खतरा बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौर पड़ सकते हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना है।

 

Exit mobile version