---Advertisement---

Rain Alert 11 June 2026: बिहार, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने, ओलावृष्टि से मचेगा मौत का तांडव, चेक करें पंजाब, हरियाणा का वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 11 June 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2026 6:24 अपराह्न

Rain Alert 11 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 11 June 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून 2026 को बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिसके चलते किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट कैसा रहने वाला है?

बिहार, यूपी में आसमानी आफत से मचेगा मौत का तांडव

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विभाग की तरफ से छपरा, आरा, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, सासाराम, हाजीपुर, समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो विभाग ने अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, बलिया, गोरखपुर समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पंजाब, हरियाणा का कैसा रहेगा वेदर रिपोर्ट

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश राहत लेकर आ सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विभाग के मुताबिक होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, अबोहर, पठानकोट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो आईएमडी ने सोनीपत, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल, गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद समेत कई  जगहों पर सतर्क रहने को कहा गया है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 11 June 2026

जून 10, 2026

Bullet Train

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026

Anurag Dhanda

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 10, 2026