Rain Alert 14 May 2026: क्या आपके शहर में भी आंधी तूफान के साथ बारिश का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग की तरफ से 16 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून की एंट्री के बीच कुछ दिनों तक अलग-अलग शहर में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट दिया गया है। जहां पूर्वोत्तर भारत से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ-साथ असम, मेघालय में बारिश का खतरा है। आइए जानते हैं सब के बीच रेन अलर्ट 14 मई 2026 में आपके यहां क्या है बारिश की स्थिति।
Rain Alert 14 May 2026 में दिल्ली में बारिश की जानें स्थिति
मौसम विभाग की जानकारी की बात करें तो दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है तो इसके साथ ही गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 40 से 60 किलोमीटर हवा चलने की संभावना बताई गई है।
उत्तर प्रदेश में क्या होने वाली है बूंदाबांदी
उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी यूपी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन पूर्वी भारत में बारिश का कोई प्रभाव नहीं देखा जाएगा।
बिहार में क्या थमेगी बारिश की रफ्तार
बिहार के लिए रेन अलर्ट 14 मई 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस दौरान बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने की पूरी संभावना है तो ऐसे में आंधी के दौरान घर से बाहर निकलने से पहले सावधान रहे।
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक के लिए जानें क्या है रेन अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम के हाल की बात करें तो गुरुवार को तेज हवाएं चलने की वजह से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बारिश की संभावना देहरादून से लेकर नैनीताल मसूरी तक बताया गया है। अगर आप भी पहाड़ पर चढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ साथ साथ तेज हवाएं चलने वाली है।
राजस्थान से लेकर झारखंड तक है क्या अलर्ट
पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश की आईएमडी ने चेतावनी दी है लेकिन इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और लू चलने की संभावना बताई गई है। इसके साथ झारखंड में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।
