CM Yogi Adityanath: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ से जुड़ने के बाद बलिया के सत्तू की बढ़ी डिमांड, 700 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' का असर दिखना शुरू हो गया है। विदेशों में इसकी पहचान बन रही है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ का असर दिखना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath द्वारा इस योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्तपादों को वैश्विक पहचान दिलाने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है।

इसी बीच इस योजना के तहत बलिया का मशहूर सत्तू देश विदेश में अपनी पहचान बना रहा है। बता दें कि सत्तू को एक पोष्टिक आहार माना जा रहा है। बीते कुछ सालों में पूरे भारत में सत्तू की डिमांड बढ़ी है। वहीं बलिया के लिए बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। साथ ही राज्यवासियों को फायदा भी पहुंच रहा है।

बलिया के सत्तू की बढ़ी डिमांड

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ODOP से जुड़ने के बाद बलिया का सत्तू अब नई पहचान बना रहा है। इससे तैयार होने वाले लड्डू को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है।

सबसे खास बात है कि अमेरिका और खाड़ी देशों तक पहुंचेगा बलिया का मशहूर सत्तू, इसके साथ ही अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियो मार्ट पर इसकी डिमांड बढ़ गई है। इस योजना में शामिल होने के बाद व्यापार कई गुणा बढ़ गया है”।

700 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार – CM Yogi Adityanath

दी जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत 700 से अधिक महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला। साथ ही द्वाबा क्षेत्र के चना किसानों की फसल के मिल रहे है बेहतर दाम, पारंपरिक उत्पाद को व्यापक स्तर पर बढ़ा मिलेगा। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath के प्रयास से ओडीओपी उत्पाद को लेकर बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों को बलिया के सत्तू के पैकेट भी भेजे हैं, ताकि प्रदेश के इस पारंपरिक उत्पाद को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके। बलिया का सत्तू का लड्डू अब अमेरिका और खाड़ी देशों में अपना स्वाद बिखेरेगा। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि उत्तरप्रदेश देश में ही नहीं पूरी दुनिया में नया कीर्तिमान रच रहा है।

 

 

 

Exit mobile version