CM Yogi Adityanath: स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की नई उड़ान, काशी में मेदांता बनाएगी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, लाखों मरीजों को ऐसे पहुंचेगा फायदा

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। जिसके सीधा असर करोड़ों राज्यवासियों को मिल रहा है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, राज्यों के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहाकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर स्वास्थ्य से जुड़ी एक अहम जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक मेदांता वाराणसी में 400 बेड वाला मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल बनाने जा रहा है। मालूम हो कि गुरूग्राम से स्थित मेंदाता अस्पताल में इलाज के लिए यूपी के कई बड़े मंत्री और अन्य लोग यहां पहुंचते है। वहीं वाराणसी में अस्पताल बनने से आसपास के कई जिलों के लोगों को फायदा पहुंचेगा। मालूम हो कि अभी भी बड़ी संख्या में बिहार से लोग बनारस इलाज कराने के लिए आते है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की नई उड़ान

उत्तरप्रदेश के CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहाकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“वाराणसी में स्वास्थ्य सेवा को बड़ा बढ़ावा! मेदांता कंपनी 400 बिस्तरों वाले मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के लिए 550 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है, जिससे उत्तर प्रदेश में इसका विस्तार और भी होगा। यह राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने और चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम है”।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में स्वास्थ्य क्षेत्र में जबरदस्त उछाल 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, डॉक्टरों की उपलब्धता और डिजिटल हेल्थ सेवाओं पर तेजी से काम किया है। पहले जहां सीमित मेडिकल कॉलेज थे, अब कई नए सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

एम्स गोरखपुर और एम्स रायबरेली जैसे संस्थानों ने पूर्वांचल में इलाज की सुविधा मजबूत की। जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर आईसीयू, वेंटिलेटर और आधुनिक मशीनें जोड़ी गईं। जिससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

 

Exit mobile version