CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों से लेकर वंचितों तक का खास ध्यान रख रही है। हाल ही में यूपी कैबिनेट ने किसानों के हित को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इन कदमों से अन्नदाताओं के भविष्य को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही उनके जीवन-यापन को बढ़िया बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी बीच यूपी की डबल इंजन की सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी परेशानी पर भी फोकस किया है।
CM Yogi Adityanath ने लोगों से की यह खास अपील
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में डबल इंजन सरकार पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आइए, आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि इस रोग के लक्षणों की समय पर पहचान एवं उचित उपचार को जन-आंदोलन बनाकर ‘स्वस्थ भारत-स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ की नींव मजबूत करें।’
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में डबल इंजन सरकार पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
आइए, आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि इस रोग के लक्षणों की समय पर पहचान एवं उचित उपचार को जन-आंदोलन बनाकर ‘स्वस्थ… pic.twitter.com/AoIkDo0PcC
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 24, 2026
बता दें कि यूपी सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर में कई अहम कार्य किए हैं, जिससे सभी यूपीवासियों को मुफ्त और बेहतर इलाज मिले। यूपी सरकार ने प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया है। इस स्कीम के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। यूपी में 5 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जोकि देश में सबसे अधिक है। सरकार के इस कदम से गरीबों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम हुआ है। यूपी सरकार ने साल 2017 के बाद बड़े पैमाने पर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य इकाइयों की संख्या बढ़ाई है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा गया। साथ ही मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर लगभग 80 तक पहुंची है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में महिलाएं बन रही हैं सशक्त
बीजेपी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा मिल रही है। कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 26.81 लाख से अधिक बेटियों को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी है। सशक्त नारी से प्रदेश समर्थ बन रहा है। इसके अलावा, यूपी में हर मां सुरक्षित, हर परिवार सशक्त, इसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से 60 लाख से अधिक माताओं को आर्थिक सहयोग और सम्मान मिला है।
