CM Yogi Adityanath ने यूपी को देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बनाने में भदोही का बताया योगदान, 1340 करोड़ की 112 परियोजनाओं की दी सौगात

CM Yogi Adityanath: भदोही का विशेष योगदान उत्तर प्रदेश को भारत का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बनाने में है। ऐसे में विकास की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से 112 परियोजनाओं की सौगात दी गई है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर और कस्बे के विकास की जिम्मेदारी सरकार बखूबी निभा रही है और ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से भदोही के कायाकल्प की जिम्मेदारी ली गई है। ऐसे में उन्होंने लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि कैसे भदोही यूपी को देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बनाता है और उनके इस योगदान की सराहना करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। जानिए इसे लेकर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है।

भदोही के योगदान को लेकर सीएम योगी ने क्या कहा

इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा भदोही का हुनर अपनी राह तलाशता था, आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है। प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्षों में लगभग 2.27 गुना बढ़कर आज 2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है और उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीनों को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे।

डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार, दोनों से जुड़ रहा है। हाथ से बनी भदोही की कालीनों की मांग आज पूरी दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रही हैं।

जानिए 112 विकास परियोजनाओं की सौगात क्यों है खास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन उद्यमियों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने कालीन उद्योग को बढ़ावा दिया और ऐसे में उन्होंने कहा कि सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का आज शुभारंभ कर कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद करूंगा। भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे।

CM Yogi Adityanath ने बताया क्या है परियोजनाओं का उद्देश्य

इसके अलावा इसका उद्देश्य बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा “कारिगरों के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है।” उन्होंने बताया कि इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि यह विकसित नगरी के रूप में आगे बढ़ाने में मददगार है। निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के विकास के साथ-साथ लोगों के हित को ध्यान रखने में कभी भी मुख्यमंत्री पीछे नहीं रहते हैं।

 

 

Exit mobile version