CM Yogi Adityanath: रामनवमी से पहले यूपी सीएम ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी “पाती”, बोले- ‘महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी से पहले राज्य के निवासियों के लिए एक बार फिर "पाती" लिखकर खास संदेश दिए। सीएम ने इस दौरान कई मुद्दों पर बात करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों की जमकर आलोचना की।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी से पहले एक बार फिर प्रदेशवासियों के लिए “पाती” लिखी है। यूपी सीएम ने लिखा, ‘मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, आद्यशक्ति मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की प्रेरणा से नवनिर्माण के 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने उन्नति की उड़ान भरी है। संयोग से नवरात्र के पावन पर्व के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं। मां के तप, त्याग एवं शक्ति से प्रेरणा लेकर प्रदेश में सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है।’

CM Yogi Adityanath बोले- ‘प्रतिदिन की चुनौतियां विकास के अवसरों में बदल गई हैं’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के गांवों में मातृशक्ति ने शक्तिशाली परिवर्तन का बीड़ा उठाया है। सरकार की योजनाओं का सुफल है कि महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है और प्रतिदिन की चुनौतियां विकास के अवसरों में बदल गई हैं। खेती में नवाचार से वित्तीय समावेशन और स्वास्थ्य पहल तक, ये सिद्ध कर रहे हैं कि प्रगति तब सबसे अधिक चमकती है, जब समुदायों को स्वयं नेतृत्व का अधिकार मिले।’

उन्होंने आगे कहा, ‘याद करिए, 2017 से पहले हमारे कारीगर उद्यमी बनने के स्थान पर श्रमिक बनकर पलायन कर रहे थे। परंतु आज यूपी का नागरिक चाहे देश में हो या परदेस में, वह उत्तर प्रदेश लौट रहा है। पहले नौकरियों के अवसर बहुत कम थे और जितने थे उनमें भी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था। आज युवा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। हमारी सरकार ने वंचि वंचितों को वरीयता दी है। केवल धनाढ्य लोगों के बच्चे ही अच्छी शिक्षा के अधिकारी नहीं। प्रदेश के प्रत्येक मंडल में अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से आज श्रमिक का बच्चा भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहा है। आज अन्नदाता कर्जदार नहीं, अपितु उत्पादक है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी ‘पाती’ में आगे बताया, ‘वनटांगिया, थारू, मुसहर आदि समुदायों को जहां पिछली सरकारें अनदेखा करती रहीं, उन तक आज हर योजना का लाभ पहुंच रहा है। यह दर्शाता दर्शाता है है कि सकारात्मक भाव के साथ किया कोई संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।’

उन्होंने कहा, ‘जगत जननी मां भगवती के आशीर्वाद एवं सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है कि आज प्रदेश भयमुक्त परिवेश में अपने उत्सवों को पूरे उल्लास के साथ मनाता है। बेटियां सुरक्षित हैं। साहस और अमर बलिदान की प्रतीक वीरांगनाओं उदा देवी, झलकारी बाई और रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर 2021 में तीन महिला पीएसी बटालियन स्थापित की गईं। 25 करोड़ नागरिकों की इस पुण्यभूमि ने 2017 से पूर्व के अंधेरे कालखंड से उबर कर 9 वर्षों में नवनिर्माण के कीर्तिमान रचे हैं।’

यूपी प्रमुख सीएम योगी ने आगे कहा, ‘परंतु इस यात्रा को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को अपने दायित्वों का निर्वहन ‘राष्ट्रधर्म सर्वप्रथम’ के मंत्र से प्रेरित होकर करना होगा। आद्यशक्ति से प्रार्थना है कि वे इसके लिए हम सभी को शक्ति दें एवं नवचेतना का संचार करें।’

Exit mobile version