---Advertisement---

Rain Alert 15 June 2026: बिहार, यूपी में तेज तूफान के साथ बिजली गिरने का मंडराया खतरा, तो दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग का अलर्ट, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 15 June 2026: देशभर में मौसम का अलग ही कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2026 6:03 अपराह्न

Rain Alert 15 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 15 June 2026: देशभर में मौसम का अलग ही कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है, तो मैदानी इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने देश के कई हिस्सों में तेज, आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मानसूनी गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की जरूरत है।

बिहार में बिजली गिरने और तेज तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने की घटनाएं इस मौसम में सबसे बड़ा खतरा बन सकती हैं।

अगर बिहा की बात करें तो विभाग ने छपरा, पटना, बेगूसराय, भागलपुर, अररिया, किशनगंज, बक्सर, आरा समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो आईएमडी ने अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बलिया, गोरखपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम बदलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में तेज हवाएं, बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसम अचानक खराब हो सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

अगर दिल्ली की बात करें तो आईएमडी ने पूसा, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, राजघाट, लोधी रोड, सफदरजंग समेत कई जगहों पर तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा एनसीआर में भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026