---Advertisement---

Rain Alert 17 July 2026: बिहार से यूपी तक, तेज बारिश के साथ मौसम का दिखेगा विकराल रूप, तो दिल्ली में मौसम के यू-टर्न से बढ़ेगी टेंशन, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 17 July 2026: बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक, विभाग ने तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 16, 2026 7:33 अपराह्न

Rain Alert 17 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 17 July 2026: सावन का महीना शुरू होने से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने जा रहा है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक, विभाग ने तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी भारत के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम अचानक करवट ले सकता है, जिससे लोगों को उमस के बाद तेज बारिश और आंधी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पहाड़ों पर स्थिति चिंताजनक होने वाली है। इसके अलावा भी कई जगहों पर आईएमडी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बिहार में तूफानी बारिश से मचेगा महातांडव

विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, सड़क यातायात प्रभावित होने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। अगर कल के मौसम की बात करें तो छपरा, आरा, बक्सर, हाजीपुर,गया,भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी की तरफ से अयोध्या, प्रयागराज, बलिया,  बनारस, गोरखपुर समेत कई जगहों पर लोगों  को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

दिल्ली में मौसम बदलेगा करवट

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 17 जुलाई को राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। कल के मौसम की बाचत करें तो कुतुब मीनार, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर तेज बारिश और तूफान की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026