Rain Alert 17 May 2026: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक! भयंकर बारिश, तूफान और बिजली गिरने से मचेगा मौत का तांडव, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Rain Alert 17 May 2026: उत्तर भारत में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Rain Alert 17 May 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 17 May 2026: उत्तर भारत में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कई जगहों पर तो विभाग ने हीटवेवे का अलर्ट जारी कर दिया है, तो कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है, जो एक चिंता का विषय है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण कई इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। पहाड़ों की बात करें तो वहां भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड, बिहार में आसमानी आफत का अलर्ट

बिहार में एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक छपरा, आरा, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, सासाराम, हाजीपुर समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया  है। साथ ही इस दौरान किसानों और खेत में ना जाने की चेतावनी दी गई है।

वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां पर लगातार चारधाम की यात्रा जारी है. हालांकि जब से यात्रा शुरू हुई है, आसमानी आफत का कहर लगातार जारी है। इसी बीच विभाग ने बादल फटने, तेज बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही श्रद्धालुओं को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा वेदर? Rain Alert 17 May 2026

17 से 18 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और 70 किमी प्रति घंटे तक के झोंके आने की संभावना है। 17 मई को बिहार में, 17, 19 और 20 मई को झारखंड में भी यही स्थिति रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में 17, 19 और 20 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 17 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

पेड़ के नीचे खड़े न हों।
खुले मैदान में न जाएं।
बिजली कड़कने के दौरान पानी में न रहें।
खेतों में काम करने से बचें।

बारिश और तूफान की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

 

Exit mobile version